हमला हुआ, लेकिन हौसला नहीं टूटा… जयपुर कांड के बाद नागपुर में गरजे अभिजीत दीपके, आज करेंगे बड़ा प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने जयपुर में हुए थप्पड़ कांड के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह हमले से डरने वाले नहीं हैं और उनका आंदोलन जारी रहेगा। दीपके ने हमले के पीछे आरएसएस से जुड़े लोगों का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।