हिंदी
राजस्थान में 1 लाख सरकारी भर्तियों का कैलेंडर जारी
Jaipur: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में एक लाख से अधिक पदों पर होने वाली भर्तियों का विस्तृत परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर में विभिन्न विभागों की कुल 44 भर्तियों को शामिल किया गया है। सरकार का दावा है कि इससे लाखों युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
भर्ती कैलेंडर जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अगले तीन वर्षों में लगभग 15 लाख युवाओं को रोजगार देने की दिशा में काम कर रही है। इसी रणनीति के तहत यह कैलेंडर तैयार किया गया है, ताकि अभ्यर्थियों को पहले से परीक्षा की जानकारी मिल सके और वे बेहतर तरीके से तैयारी कर सकें। भर्तियां पूरे वर्ष चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएंगी।
Chamoli News: पटियालधार के जंगल में भड़की आग, पुलिस-फायर की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा
कैलेंडर में प्रमुख भर्तियों को विशेष महत्व दिया गया है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत 4000 पदों पर नियुक्तियां होंगी, जिसकी परीक्षा जून से जुलाई के बीच प्रस्तावित है। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) संयुक्त परीक्षा में 500 पद रखे गए हैं और इसकी प्रारंभिक परीक्षा मई में होगी। वहीं ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 3430 पदों के लिए परीक्षा दिसंबर माह में आयोजित की जाएगी।
भर्ती कैलेंडर के अनुसार जनवरी माह सबसे व्यस्त रहेगा, जिसमें 8 बड़ी परीक्षाएं कराई जाएंगी। फरवरी में 3 और मार्च में 1 परीक्षा प्रस्तावित है। अप्रैल में 4, मई में 3 और जून में 2 परीक्षाएं होंगी। जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में तीन-तीन परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। नवंबर में 2 और दिसंबर में 4 प्रमुख परीक्षाएं कराई जाएंगी।
लोकपाल की सख्ती: खीरीडाड में विकास कार्यों पर हुई जांच, जानें पूरी खबर?
शिक्षा विभाग में इस बार बड़े स्तर पर भर्तियां होंगी। विभिन्न पदों को मिलाकर करीब 10 हजार नियुक्तियां प्रस्तावित हैं। स्कूल व्याख्याता भर्ती के तहत 3725 पदों पर परीक्षा होगी। इसके अलावा बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 2214 और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 322 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिनकी परीक्षाएं अगस्त में संभावित हैं।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) इस कैलेंडर में शामिल 44 में से 22 भर्तियों का आयोजन करेगा। इन भर्तियों के माध्यम से लगभग 35 हजार पदों पर नियुक्तियां होंगी। नए नियमों के तहत परिणाम जारी होने से पहले पदों की संख्या में 100 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जा सकेगी, जिससे अधिक अभ्यर्थियों को लाभ मिलने की संभावना है।
भीलवाड़ा में व्यापारी से बड़ी लूट, बदमाशों ने लाखों पर किया हाथ साफ; जानें क्या है पूरा मामला
सरकार का कहना है कि यह भर्ती कैलेंडर युवाओं को समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए सरकारी नौकरी दिलाने की दिशा में बड़ा कदम है। अब देखना होगा कि तय समय-सीमा में इन भर्तियों को कितना सफलतापूर्वक पूरा किया जाता है।
Location : Jaipur
Published : 13 January 2026, 2:14 PM IST