भारत-चीन रिश्तों में नई पहल, NSA डोभाल करेंगे सीमा विवाद पर 25वें दौर की वार्ता
NSA अजीत डोभाल चीन के बीजिंग पहुंच गए हैं, जहां वह भारत-चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर विशेष प्रतिनिधि स्तर की 25वीं वार्ता में हिस्सा लेंगे। बैठक में LAC पर शांति, सीमा सुरक्षा और दोनों देशों के रिश्तों को बेहतर बनाने पर चर्चा होगी।