TikTok की भारत वापसी की अटकलें तेज! गुड़गांव ऑफिस में निकली नई भर्तियां; जानें डिटेल

TikTok की पेरेंट कंपनी बाइटडांस ने गुड़गांव ऑफिस में दो नई वैकेंसी निकाली हैं, जिससे ऐप की भारत वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि TikTok पर प्रतिबंध अभी भी जारी है।

Updated : 31 August 2025, 7:23 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारत में प्रतिबंध के बावजूद चीनी वीडियो शेयरिंग ऐप TikTok एक बार फिर सुर्खियों में है। कंपनी की पेरेंट कंपनी बाइटडांस (ByteDance) ने हाल ही में भारत के गुड़गांव स्थित ऑफिस के लिए दो पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिससे देश में TikTok की संभावित वापसी की अटकलें फिर से तेज हो गई हैं।

TikTok की वापसी ?

ये भर्तियां ऐसे समय पर सामने आई हैं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन के तियानजिन शहर में मौजूद हैं। यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की संभावनाओं को लेकर काफी अहम माना जा रहा है। ऐसे में TikTok की भारत में भर्ती प्रक्रिया को भी राजनीतिक नजरिए से देखा जा रहा है।

क्या हैं TikTok की नई भर्तियां?

बाइटडांस ने 29 अगस्त, 2025 को LinkedIn पर दो नई भर्तियों की जानकारी दी-

Content Moderator (Bengali Language Preference)

Wellbeing Partnership and Operations Lead

इनमें से एक पद पर उम्मीदवार को बंगाली भाषा का ज्ञान आवश्यक बताया गया है। जॉब पोस्टिंग के केवल तीन दिनों के भीतर 100 से अधिक लोग आवेदन कर चुके हैं।

Tik Tok India

प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स-इंटरनेट)

इससे पहले कंपनी की वेबसाइट भारत में एक्सेस नहीं हो पा रही थी, लेकिन अब यह फिर से खुलने लगी है। हालांकि, Google Play Store और Apple App Store पर TikTok अभी भी उपलब्ध नहीं है।

वापसी की खबरों पर सरकार का क्या कहना है?

इन वैकेंसी को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि शायद सरकार TikTok पर लगे प्रतिबंध को हटाने पर विचार कर रही है। लेकिन इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने साफ किया है कि ऐसी कोई योजना नहीं है और TikTok की वापसी की खबरें गलत और भ्रामक हैं।

क्या वाकई भारत में लौट रहा है TikTok? सरकार ने दिया बड़ा बयान

सरकार ने 2020 में भारत-चीन के बीच बढ़ते सीमा तनाव और डेटा सुरक्षा चिंताओं के चलते TikTok सहित 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था। उस समय TikTok भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप था और इसके करोड़ों यूजर्स थे।

TikTok की रणनीति या सिर्फ बैकएंड काम?

बाइटडांस द्वारा भारत में फिर से नियुक्तियां करने का मतलब यह नहीं है कि ऐप की वापसी तय है। विशेषज्ञों का मानना है कि ये नियुक्तियां कंपनी के अन्य देशों में चल रहे ऑपरेशंस के बैकएंड सपोर्ट या रेजनल वेलनेस प्रोग्राम्स से जुड़ी हो सकती हैं।

International: चीन के साथ चल रहे विवाद के बीच TikTok को लेकर अमेरिका ने उठाया ये कड़ा कदम..

हालांकि, TikTok की लोकप्रियता और इसके यूजरबेस को देखते हुए कंपनी भारत जैसे बड़े बाजार में दोबारा प्रवेश का अवसर तलाश सकती है।

फिलहाल TikTok की वापसी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन बाइटडांस द्वारा भारत में नियुक्तियां शुरू करना इस ओर इशारा जरूर करता है कि कंपनी भारत को पूरी तरह भूली नहीं है। आने वाले समय में इस पर सरकार की स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 31 August 2025, 7:23 PM IST