International: चीन के साथ चल रहे विवाद के बीच TikTok को लेकर अमेरिका ने उठाया ये कड़ा कदम..

डीएन ब्यूरो

भारत के बाद अब अमेरिका ने भी टिकटॉक को लेकर बड़ा कदम उठाया है। चीन के साथ चल रहे विवाद के कारण अमेरिका ने ये फैसला लिया है। पढ़ें पूरी खबर..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


वॉशिंगटनः चीन के साथ चल रहे विवाद के बीच अमेरिका ने चीन के सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक पर 45 दिन का प्रतिबंध लगाया है। साथ ही आदेश में यह भी कहा है कि टिकटॉक को चलाने वाली चीनी कंपनी बाइटडांस इसे 45 दिन में बेच दे। नहीं तो 45 दिनों तक प्रतिबंध लगा रहेगा।

यह भी पढ़ें: बम धमाके में मृतकों की संख्या बढ़ी, पांच भारतीय भी हुए घायल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर चीन के विवादित मोबाइल ऐप टिक-टॉक की कंपनी बाइटडांस से लेन-देन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यह प्रतिबंध कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए जाने के 45 दिनों के बाद से लागू होगा।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट पर लगी अस्थाई रोक, जानें क्या है वजह

इस कार्यकारी आदेश के मुताबिक अमेरिका में चीन की बाइटडांस कंपनी या इससे जुड़ी अन्य कंपनियों के साथ किसी भी प्रकार के लेन-देन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अमेरिका में अब कोई भी व्यक्ति या कंपनी बाइटडांस के साथ कोई लेन-देन नहीं कर पाएगी। 

ट्रंप द्वारा जारी किए गए आदेश में लिखा है कि टिकटॉक ऑटोमैटिकली यूजर्स की जानकारी जमा करता है। इसमें इंटरनेट और अन्य नेटवर्क की जानकारियां भी शामिल होती हैं। जैसे- लोकेशन डाटा, ब्राउजिंग और सर्च हिस्ट्री।










संबंधित समाचार