WhatsApp से भर रही है फोन की मेमोरी? तुरंत ऑन करें ये हिडन फीचर, हमेशा खाली रहेगा आपका स्मार्टफोन

WhatsApp पर आने वाले अनचाहे फोटो और वीडियो अपने आप गैलरी में सेव होकर फोन स्टोरेज फुल कर रहे हैं? जानिए व्हाट्सऐप की मीडिया ऑटो-डाउनलोड और मीडिया विजिबिलिटी सेटिंग्स को बंद करने का सबसे आसान और सटीक तरीका।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 30 July 2026, 11:42 AM IST
google-preferred

New Delhi: आज के समय में व्हाट्सऐप हमारे दैनिक जीवन का बेहद अहम हिस्सा बन चुका है। ऑफिस के काम से लेकर पारिवारिक गपशप तक, सब कुछ इसी ऐप पर होता है। लेकिन इस सहूलियत के साथ एक बड़ी परेशानी तब सामने आती है जब व्हाट्सऐप पर आने वाले गैर-ज़रूरी फोटो, वीडियो और गुड मॉर्निंग मैसेज आपकी बिना इजाजत के फोन गैलरी में खुद-ब-खुद डाउनलोड होने लगते हैं। नतीजा यह होता है कि कुछ ही महीनों में फोन की स्टोरेज फुल हो जाती है और फोन हैंग करने लगता है।

जानिए कैसे होती है एंट्री

दरअसल, व्हाट्सऐप अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए 'ऑटो-डाउनलोड' फीचर को ऑन (Default) रखता है। इसका मतलब यह है कि जैसे ही कोई आपको फोटो या वीडियो भेजेगा, ऐप उसे तुरंत आपके फोन की मेमोरी में सेव कर देगा।

इससे न केवल आपके फोन की कीमती स्टोरेज भरती है, बल्कि अगर आप मोबाइल डेटा का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इंटरनेट पैक भी बेवजह खत्म हो जाता है। साथ ही, पर्सनल गैलरी में अनचाही तस्वीरों के दिखने से प्राइवेसी पर भी असर पड़ता है।

अब दोस्तों का जन्मदिन भूलना होगा नामुमकिन, WhatsApp ला रहा है होश उड़ाने वाला यह नया फीचर

चुटकियों में बंद करें ऑटो-डाउनलोड

अगर आप भी इस झंझट से हमेशा के लिए निजात पाना चाहते हैं, तो व्हाट्सऐप में ही इसका आसान कंट्रोल मौजूद है। सबसे पहले अपने व्हाट्सऐप के ऊपर दाएं कोने में बने थ्री-डॉट्स पर टैप करके Settings में जाएं।

इसके बाद Storage and Data के विकल्प को चुनें। यहाँ आपको 'Media Auto-Download' का सेक्शन दिखेगा। इसके अंदर 'When using mobile data' और 'When connected on Wi-Fi' दोनों विकल्पों पर जाकर सभी टिक (Photos, Videos, Audio, Documents) हटा दें या 'No Media' सेट कर दें।

WhatsApp User ID: फर्जी पहचान, धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड; सरकार ने ह्वाट्सएप्प को क्यों दिखाई आंखें?

मीडिया विजिबिलिटी बंद कर बचाएं गैलरी का लुक

ऑटो-डाउनलोड रोकने के अलावा, अगर आप चाहते हैं कि व्हाट्सऐप पर डाउनलोड की गई तस्वीरें केवल चैट में ही दिखें और फोन की मुख्य गैलरी में ना जाएं, तो किसी भी खास चैट या ग्रुप के नाम पर टैप करें।

वहां दिए गए Media Visibility विकल्प पर क्लिक करें और इसे No पर सेट कर दें। इन दो आसान बदलावों से आपका फोन कभी फालतू फाइलों से नहीं भरेगा और आपकी प्राइवेसी भी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।

 

 

Location :  New Delhi

Published :  30 July 2026, 11:42 AM IST

Advertisement