Samsung Galaxy Z Flip 8: धांसू फीचर्स और दमदार प्रोसेसर के साथ जल्द होगी एंट्री, जानें लॉन्च डेट से लेकर संभावित कीमत तक सबकुछ

सैमसंग का नया क्लैमशेल फोल्डेबल फोन Galaxy Z Flip 8 बहुत जल्द एंट्री करने वाला है। 22 जुलाई के अनपैक्ड इवेंट में पेश होने वाले इस फोन में दमदार प्रोसेसर, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और 7 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट्स मिलने की उम्मीद है। जानिए कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल।

Updated : 20 July 2026, 3:25 PM IST
google-preferred

New Delhi: सैमसंग अपने नए क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 8 को मार्केट में उतारने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह नया फोन पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक्स की मानें तो इसके कैमरा और डिस्प्ले सेटअप में ज्यादा बड़े बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। फिर भी, यह डिवाइस परफॉरमेंस के मामले में काफी दमदार होने वाला है।

लॉन्च डेट और इवेंट की टाइमिंग

सैमसंग ने ऑफिशियल ऐलान कर दिया है कि वह 22 जुलाई को लंदन में अपना बहुप्रतीक्षित Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित करने जा रहा है। भारतीय समयानुसार यह इवेंट शाम 6:30 बजे शुरू होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी मंच से Galaxy Z Flip 8 को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी इस मेगा इवेंट में Galaxy Z Fold 8, प्रीमियम Galaxy Z Fold 8 Ultra और नई स्मार्टवॉच सीरीज़ (Galaxy Watch 9 व Galaxy Watch Ultra 2) को भी लॉन्च कर सकती है।

यह बी पढ़ें-Tech News: WhatsApp का बड़ा फैसला, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए आया नया फीचर… जानिए फायदे और खतरे

कितनी हो सकती है कीमत?

कीमत की बात करें तो यूरोपियन मार्केट के लीक्स के मुताबिक, इसके 256GB बेस वेरिएंट की कीमत EUR 1,299 (लगभग ₹1,41,000) रखी जा सकती है। वहीं, इसके 512GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत EUR 1,499 (लगभग 1,60,000 रुपय) के आसपास होने का अनुमान है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इससे पहले भारत में Galaxy Z Flip 7 को 1,09,999 रुपय की शुरुआती कीमत पर पेश किया था।

डिस्प्ले और प्रोसेसर में क्या होगा खास?

स्क्रीन: इस फोन में 6.9-इंच की मुख्य फोल्डेबल डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स की मैक्सिमम ब्राइटनेस के साथ आएगी। बाहर की तरफ 4.1-इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है, जिसमें भी 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा।

प्रोसेसर: सैमसंग इस फोन को दो अलग-अलग चिपसेट ऑप्शंस के साथ पेश कर सकता है। अमेरिका और चीन में इसे Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है, जबकि भारत और यूरोपियन मार्केट में इसे Exynos 2600 चिप के साथ पेश किए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-Tech News: Reliance इंडस्ट्रीज़ ने स्पेस की दुनिया में रखा कदम, जानें क्या है ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा Digantara

कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर सपोर्ट

सैमसंग के इस अपकमिंग फ्लिप फोन में Android 17 पर बेस्ड One UI 9 ऑपरेटिंग सिस्टम देखने को मिल सकता है। कंपनी इसके साथ ग्राहकों को 7 साल तक के लंबे सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा कर सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें पिछले मॉडल जैसा ही हार्डवेयर रहने की उम्मीद है। बैक पैनल पर 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिलेगा। वहीं, फ्रंट में 10-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,300mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करेगी।

Location :  New Delhi

Published :  20 July 2026, 3:25 PM IST

Related News

Advertisement