आईफोन यूजर्स ध्यान दें! Apple ने इन 9 विज्ञापनों पर लगाया ताला, जानें क्या है कंपनी का नया प्लान

एप्पल ने अपनी नई एडवरटाइजिंग पॉलिसी लागू कर दी है। अब Apple Maps पर प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन और क्रिप्टोकरेंसी ATM समेत 9 लोकल बिजनेस के विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। जानिए प्राइवेसी से जुड़ा कंपनी का नया प्लान।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 18 July 2026, 4:17 PM IST
google-preferred

New Delhi: दिग्गज टेक कंपनी एप्पल (Apple) ने हाल ही में अपने म्यूजिक और एप्पल वन प्लान्स की कीमतें बढ़ाकर सबको चौंका दिया था। अब इसी बीच कंपनी ने एक और ऐसा बड़ा फैसला लिया है, जो सीधे तौर पर छोटे और स्थानीय कारोबारियों (Local Businesses) को प्रभावित करने वाला है। एप्पल ने अपनी एडवरटाइजिंग सर्विस पॉलिसी यानी विज्ञापन के नियमों में बहुत बड़ा बदलाव कर दिया है।

इस नए नियम के तहत अब 'एप्पल मैप्स' (Apple Maps) ऐप पर प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन और लॉकस्मिथ जैसी कई जरूरी लोकल सर्विसेज के विज्ञापनों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। कंपनी की यह नई विज्ञापन नीति 14 जुलाई से पूरी दुनिया में लागू हो चुकी है।

इन 9 तरह के बिजनेस के विज्ञापनों पर लगा बैन

एप्पल की नई नीति के मुताबिक, अब कोई भी एजेंसी या कंपनी एप्पल मैप्स पर कुछ खास तरह की सेवाओं को बढ़ावा देने वाले एड्स (Ads) नहीं चला पाएगी। जिन बिजनेस पर बैन लगाया गया है, उनकी लिस्ट इस प्रकार है:

Apple Price Hike: लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, उम्मीद से दोगुना महंगा हो सकता है iPhone 18 Pro; जानें संभावित कीमत

1. प्लंबर और इलेक्ट्रिकल सर्विस
2. लॉकस्मिथ (ताला-चाबी बनाने वाले)
3. HVAC (एसी और हीटिंग रिपेयर करने वाले)
4. पेस्ट कंट्रोल (कीड़े-मकोड़े भगाने वाली सर्विस)
5. रूफिंग सर्विस (छत मरम्मत करने वाले)
6. जनरल कॉन्ट्रैक्टर (मकान बनाने वाले)
7. क्रिप्टोकरेंसी ATM और बेल बॉन्ड सर्विस

हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि मेडिकल यानी डॉक्टरों और अस्पतालों के विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक नहीं है। उनके विज्ञापनों की अच्छे से जांच की जाएगी और नियमों के सही पाए जाने पर ही उन्हें दिखाने की मंजूरी मिलेगी।

Apple ने पेश किया iOS 27, जानिये कौन-कौन से iPhone में मिलेगा ये नया अपडेट

यूजर की प्राइवेसी का रखा ध्यान

हैरानी की बात यह है कि एप्पल ने यह पाबंदी ऐसे समय पर लगाई है जब वह अमेरिका और कनाडा में एप्पल मैप्स पर बड़े पैमाने पर विज्ञापन सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। जब भी आप एप्पल मैप्स पर कोई जगह सर्च करेंगे, तो सबसे ऊपर एक स्पॉन्सर्ड बिजनेस (Paid Ad) दिखाई देगा।

इसके पिन के चारों तरफ नीले रंग का एक हल्का गोला होगा, जिससे यूजर आसानी से समझ सकें कि यह एक विज्ञापन है। एप्पल ने भरोसा दिया है कि विज्ञापन देखने के दौरान भी यूजर्स का पर्सनल डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा और कोई भी जानकारी उनके डिवाइस से बाहर नहीं जाएगी।

Location :  New Delhi

Published :  18 July 2026, 4:17 PM IST

Related News

Advertisement