Apple Price Hike: लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, उम्मीद से दोगुना महंगा हो सकता है iPhone 18 Pro; जानें संभावित कीमत

Apple ग्राहकों के लिए बुरी खबर है। आईपैड और मैकबुक के बाद अब अपकमिंग iPhone 18 Pro मॉडल्स भी महंगे होने जा रहे हैं। IDC की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, चिप की कमी के कारण कीमतों में करीब 200 डॉलर (19,000 रुपये) तक का बड़ा इजाफा हो सकता है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 28 June 2026, 11:38 AM IST
google-preferred

New Delhi: ग्लोबल टेक दिग्गज ऐप्पल (Apple) ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा झटका देते हुए हाल ही में आईपैड और मैकबुक समेत अपने कई लोकप्रिय प्रोडक्ट्स की कीमतों में इजाफा कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने यह संकेत भी दे दिए हैं कि कीमतों में बढ़ोतरी का यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है, बल्कि यह तो सिर्फ एक शुरुआत है। ऐप्पल के इस कदम के बाद से ही टेक बाजार में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी की अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज यानी iPhone 18 Pro समेत बाकी आईफोन भी काफी महंगे हो सकते हैं।

अब मार्केट इंटेलिजेंस फर्म IDC की एक ताजा रिपोर्ट सामने आई है, जिसने ग्राहकों की चिंता और बढ़ा दी है। यह रिपोर्ट जाहिर तौर पर नया आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए बेहद बुरी खबर लेकर आई है।

उम्मीद से दोगुनी बढ़ सकती है नए आईफोन की कीमत

कंज्यूमर मार्केट में चल रही मेमोरी चिप्स की भारी किल्लत को देखते हुए एक्सपर्ट्स को पहले से ही अंदाजा था कि नए आईफोन बढ़ी हुई कीमतों पर लॉन्च होंगे। इससे पहले IDC ने अनुमान लगाया था कि बेस मॉडल iPhone 18 की कीमत में लगभग 50 डॉलर (लगभग 4,700 रुपये) और 18 Pro मॉडल्स के दाम में 100 डॉलर (लगभग 9,400 रुपये) की बढ़ोतरी होगी।

Smartphone Tricks: अब बिना छुए सिर्फ बोलने से Lock हो जाएगा स्मार्टफोन, जानें Android और iPhone की ये सीक्रेट सेटिंग

लेकिन अब ऐप्पल ने जिस आक्रामक तरीके से अपने अन्य प्रोडक्ट्स महंगे किए हैं, उसे देखते हुए IDC ने अपनी पुरानी प्रेडिक्शन को रिवाइज यानी अपडेट किया है। IDC में डेटा और एनालिटिक्स की सीनियर डायरेक्टर नबिला पोपल ने कहा कि जितना हम पहले सोच रहे थे, नए आईफोन की कीमतें उससे कहीं ज्यादा रहने वाली हैं। अब अनुमान है कि 18 Pro और Pro Max मॉडल्स के दामों में लगभग 200 डॉलर (लगभग 19,000 रुपये) तक की भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

क्या हो सकती है iPhone 18 Pro मॉडल्स की शुरुआती कीमत?

अगर मार्केट एक्सपर्ट्स और IDC का यह नया अनुमान सही साबित होता है, तो अमेरिकी बाजार के हिसाब से iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,299 डॉलर (लगभग 1,22,574 रुपये) हो सकती है। वहीं, इसके टॉप-एंड मॉडल iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,399 डॉलर (लगभग 1.32 लाख रुपये) तक पहुंचने के आसार हैं। ध्यान रहे कि यह संभावित कीमतें अमेरिकी मार्केट के टैक्स स्ट्रक्चर के हिसाब से हैं।

भारत की बात करें तो यहां इंपोर्ट ड्यूटी और लोकल टैक्स के चलते आईफोन की कीमतें अमेरिका के मुकाबले हमेशा काफी ज्यादा रहती हैं, जिससे भारतीय ग्राहकों की जेब पर इसका असर और भी ज्यादा पड़ेगा। हालांकि, ऐप्पल इस बार 18 प्रो मॉडल्स में कई एडवांस एआई फीचर्स और शानदार हार्डवेयर अपग्रेड देने वाली है। इन अपकमिंग मॉडल्स को हर साल की तरह इस बार भी सितंबर महीने में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

iPhone Air 2 में होने जा रहे हैं बड़े बदलाव, कैमरा और बैटरी अपग्रेड जानकर चौंक जाएंगे यूजर्स

आखिर क्यों अपने प्रोडक्ट्स महंगे कर रही है ऐप्पल?

दुनियाभर में आए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बूम के कारण टेक इंडस्ट्री में हाई-एंड मेमोरी चिप की भारी कमी हो गई है। डिमांड अचानक बढ़ने के कारण इन कंपोनेंट्स की कीमतें आसमान छूने लगी हैं, जिससे स्मार्टफोन और लैपटॉप बनाने वाली कंपनियों की इनपुट कॉस्ट (निर्माण लागत) काफी बढ़ गई है। इसी बढ़ी हुई लागत का बोझ कंपनियां अब धीरे-धीरे ग्राहकों पर डाल रही हैं। ऐप्पल से पहले सैमसंग, शाओमी, लेनोवो और डेल जैसी दिग्गज कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट्स के दामों में पहले ही इजाफा कर चुकी हैं।

Location :  New Delhi

Published :  28 June 2026, 11:38 AM IST

Advertisement