अगर आपका Facebook भी अचानक चलते-चलते बंद हो गया है, तो जान लीजिए आखिर क्या हुआ?

रविवार सुबह Facebook की सेवाएं अचानक प्रभावित होने से दुनियाभर के हजारों यूजर्स लॉगिन, वेबसाइट और न्यूज़ फीड संबंधी समस्याओं से जूझते रहे। कई अकाउंट अपने-आप लॉगआउट हो गए। X पर #FacebookDown ट्रेंड करने लगा। खबर लिखे जाने तक Meta ने इस तकनीकी गड़बड़ी पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया था।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 19 July 2026, 2:52 PM IST
google-preferred

New Delhi: रविवार सुबह लाखों Facebook यूजर्स उस समय हैरान रह गए, जब उनका अकाउंट अचानक लॉगआउट हो गया। किसी का लॉगिन नहीं हो रहा था तो किसी की वेबसाइट खुलना बंद हो गई। कई यूजर्स का न्यूज़ फीड अपडेट नहीं हो रहा था। देखते ही देखते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #FacebookDown ट्रेंड करने लगा और दुनियाभर से हजारों शिकायतें सामने आने लगीं।

सुबह-सुबह अचानक शुरू हुई दिक्कत

19 जुलाई की सुबह Facebook की सेवाओं में अचानक तकनीकी गड़बड़ी देखने को मिली। यूजर्स ने बताया कि ऐप और वेबसाइट दोनों पर समस्याएं आ रही हैं। कई लोग बार-बार पासवर्ड डालने के बाद भी लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स का अकाउंट अपने-आप लॉगआउट हो गया। इससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई कि कहीं उनका अकाउंट हैक तो नहीं हो गया।

यूजर्स को किन समस्याओं का सामना करना पड़ा?

Facebook डाउन होने के दौरान अलग-अलग यूजर्स ने अलग-अलग समस्याओं की शिकायत की। कुछ लोगों की वेबसाइट लोड नहीं हो रही थी, जबकि मोबाइल ऐप पर Error दिखाई दे रहा था। कई यूजर्स ने बताया कि न्यूज़ फीड रिफ्रेश नहीं हो रहा और पोस्ट दिखाई नहीं दे रही हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि लॉगिन के बाद भी अकाउंट सामान्य तरीके से काम नहीं कर रहा।

संसद मानसून सत्र से ठीक पहले प्रशासन ने जंतर-मंतर को शाम तक खाली कराने का दिया निर्देश; आखिर क्यों?

X पर छाया Facebook Down

जैसे ही Facebook की सेवाएं प्रभावित हुईं, यूजर्स ने X और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्क्रीनशॉट शेयर करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने पूछा कि क्या समस्या सिर्फ उनके अकाउंट में है या फिर Meta के सर्वर में कोई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी आई है। कुछ ही मिनटों में हजारों पोस्ट सामने आ गईं और मामला ट्रेंड करने लगा।

‘सांप ने नहीं, साजिश ने ली जान!’ पोस्टमार्टम रुकवाने पर अड़ी पत्नी, फिर खुला ऐसा राज जिसने सबको हिला दिया

Meta की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान

खबर लिखे जाने तक Meta की ओर से इस आउटेज को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तकनीकी समस्या किस वजह से आई और इसे पूरी तरह ठीक होने में कितना समय लगेगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह सर्वर संबंधी समस्या है तो यूजर्स को बार-बार लॉगिन करने की बजाय कुछ समय इंतजार करना चाहिए। अधिकांश मामलों में ऐसी तकनीकी दिक्कतें कंपनी की ओर से कुछ समय बाद ठीक कर दी जाती हैं।

Location :  New Delhi

Published :  19 July 2026, 2:51 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement