Samsung का 5G फोन बंपर ऑफर में, जानिए कुल कितनी मिलेगी बचत और क्या है खास?

Samsung Galaxy A35 5G पर शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। 33,999 रुपय में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन अब 18,999 रुपय में उपलब्ध है। बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और EMI सुविधा के साथ ग्राहक अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं। जानिए इस 5G फोन के फीचर्स और पूरी डील।

Updated : 7 June 2026, 2:57 PM IST
google-preferred

New Delhi: अगर आप करीब 20 हजार रुपय के बजट में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Samsung Galaxy A35 5G आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। Samsung का यह स्मार्टफोन फिलहाल Flipkart पर भारी छूट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। लॉन्च के समय यह फोन प्रीमियम मिड-रेंज कैटेगरी में शामिल था, लेकिन अब कीमत में बड़ी कटौती के बाद यह काफी किफायती हो गया है।

लॉन्च कीमत से काफी कम में मिल रहा फोन

Samsung Galaxy A35 5G को भारत में 33,999 रुपय की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि अब Flipkart पर इस स्मार्टफोन को बड़ी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर यह फोन फिलहाल 18,999 रुपय की कीमत पर उपलब्ध है।

इस कीमत के साथ ग्राहक लॉन्च प्राइस की तुलना में काफी बड़ी बचत कर सकते हैं। यही वजह है कि यह स्मार्टफोन बजट और मिड-रेंज सेगमेंट के ग्राहकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Tech News: टेलीफोटो कैमरा से लेकर शानदार डिस्प्ले तक, Xiaomi 18 में जानें क्या होगा खास?

बैंक ऑफर से मिलेगी अतिरिक्त छूट

Samsung Galaxy A35 5G पर केवल फ्लैट डिस्काउंट ही नहीं बल्कि बैंक ऑफर का लाभ भी दिया जा रहा है। Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करने पर ग्राहकों को 950 रुपय तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है।

बैंक ऑफर का फायदा लेने के बाद इस स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत घटकर 18,049 रुपय रह जाती है। ऐसे में यह डिवाइस और भी ज्यादा किफायती विकल्प बन जाता है।

EMI और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध

जो ग्राहक एकमुश्त भुगतान नहीं करना चाहते, उनके लिए EMI विकल्प भी उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को 668 रुपय प्रति माह की शुरुआती EMI पर खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा कंपनी एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके अधिकतम 16 हजार रुपय तक की एक्सचेंज वैल्यू प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि एक्सचेंज वैल्यू पुराने डिवाइस की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगी।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy A35 5G में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर होता है। इसके अलावा स्क्रीन 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है।

Tech News: WhatsApp Web यूजर्स के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा ये नया फिचर

फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है, जो मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के उपयोग के लिए पर्याप्त मानी जाती है।

50MP कैमरा और बड़ी बैटरी

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A35 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है और कंपनी की ओर से छह Android OS अपग्रेड का वादा भी किया गया है।

Location :  New Delhi

Published :  7 June 2026, 2:57 PM IST

Advertisement