PM मोदी के नाम पर वायरल AI वीडियो ने बढ़ाई Meta की मुश्किलें! India Head पर FIR, आखिर क्या है पूरा मामला?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित AI-जनरेटेड डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने Meta India प्रमुख अरुण श्रीनिवास और कई सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस डिजिटल सबूत जुटाकर पूरे नेटवर्क और कथित फर्जी कंटेंट की जांच कर रही है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 31 July 2026, 2:19 PM IST
google-preferred

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित AI-जनरेटेड और मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी Meta India के प्रमुख अरुण श्रीनिवास और कई सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित फर्जी वीडियो से जुड़ा है, जिनकी जांच अब साइबर क्राइम टीम कर रही है।

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद वायरल हुए वीडियो

जानकारी के अनुसार यह मामला दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से फैलाए गए कथित AI-मॉर्फ्ड वीडियो से जुड़ा है।

जांच एजेंसियों का मानना है कि इन वीडियो के जरिए लोगों को गुमराह किए जाने की आशंका थी। इसी को देखते हुए पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

पुलिस किन पहलुओं की कर रही जांच?

जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कथित फर्जी वीडियो सबसे पहले किस अकाउंट से अपलोड किए गए, किन सोशल मीडिया प्रोफाइल्स के जरिए इन्हें व्यापक स्तर पर साझा किया गया और इनके पीछे क्या उद्देश्य था।

साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) के किन प्रावधानों का कथित उल्लंघन हुआ है।

Meta को पहले भेजा गया था समन

एफआईआर दर्ज होने से पहले हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने Meta के प्रतिनिधियों को समन जारी कर कंपनी से AI आधारित फर्जी विज्ञापनों, घोटालों और भ्रामक कंटेंट को पहचानने तथा हटाने की व्यवस्था के बारे में जानकारी मांगी थी।

समन के बाद Meta का प्रतिनिधि जांच अधिकारियों के सामने पेश हुआ और कंपनी की कंटेंट मॉडरेशन प्रक्रिया की जानकारी दी। हालांकि पुलिस ने जांच जारी रखते हुए अब एफआईआर दर्ज की है।

नोएडा में भी दर्ज हुई जीरो FIR

इसी घटनाक्रम से जुड़े एक अन्य मामले में नोएडा निवासी एक महिला के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लबकनी प्रतिमा विवाद में प्रशासन का बड़ा एक्शन, पांच कर्मचारी निलंबित; 7 नामजद और 70 अज्ञात पर केस

डिजिटल सबूतों के आधार पर आगे होगी कार्रवाई

फिलहाल हैदराबाद और उत्तर प्रदेश पुलिस दोनों मामलों में डिजिटल साक्ष्य जुटा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और उपलब्ध होने वाले डिजिटल सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  New Delhi

Published :  31 July 2026, 2:19 PM IST

Advertisement