हिंदी
एयरटेल ने AI-पावर्ड फ्रॉड अलर्ट सिस्टम लॉन्च किया है। यह ग्राहकों को स्पैम कॉल्स और OTP फ्रॉड से रियल-टाइम में सुरक्षित रखेगा। पहले हरियाणा में शुरू, अगले दो सप्ताह में पूरे देश में उपलब्ध होगा।


टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए AI-पावर्ड फ्रॉड अलर्ट सिस्टम लॉन्च किया है। यह सिस्टम ग्राहकों को OTP से जुड़ी बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाने का काम करेगा। (Img- Internet)



एयरटेल का AI सिस्टम संदिग्ध परिस्थितियों की पहचान करता है। जैसे ही स्पैम कॉल के दौरान बैंक से भेजा गया OTP डिटेक्ट होता है, ग्राहक को ‘फ्रॉड अलर्ट’ के जरिए सचेत किया जाता है। यह तकनीक विशेष रूप से उन धोखेबाजों को रोकने में मदद करती है जो डिलीवरी, कस्टमर सपोर्ट या किसी अन्य बहाने से ग्राहकों पर जल्दी निर्णय लेने का दबाव डालते हैं। (Img- Internet)



एयरटेल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO शाश्वत शर्मा ने कहा कि एयरटेल को एक सुरक्षित नेटवर्क बनाने के मिशन पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि डिजिटल ट्रांजैक्शन में OTP की अहम भूमिका है, लेकिन अपराधी विभिन्न तरीकों से धोखाधड़ी करने का प्रयास कर रहे हैं। AI-पावर्ड फ्रॉड अलर्ट सिस्टम इन्हीं खतरों को कम करने के लिए लाया गया है। (Img- Internet)



कंपनी ने कहा कि यह सुविधा फिलहाल हरियाणा में उपलब्ध है। अगले दो सप्ताह में इसे पूरे देश के एयरटेल यूजर्स के लिए लागू किया जाएगा। इससे ग्राहकों को स्पैम कॉल्स और OTP फ्रॉड से बचाव का सीधा फायदा मिलेगा। (Img- Internet)



एयरटेल ने 2024 में AI बेस्ड स्पैम फ़िल्टर लॉन्च किया था। अब तक कंपनी ने 71 अरब से अधिक स्पैम कॉल्स की पहचान की है और 2.9 अरब टेक्स्ट मैसेज को ब्लॉक किया है, जो धोखाधड़ी के इरादे रखते थे। कंपनी का दावा है कि एयरटेल यूजर्स के फोन पर स्पैम कॉल्स अन्य नेटवर्क की तुलना में 70 प्रतिशत कम हो गए हैं। (Img- Internet)



एयरटेल का AI-पावर्ड फ्रॉड अलर्ट सिस्टम ग्राहकों को OTP फ्रॉड और स्पैम कॉल्स से तुरंत चेतावनी देता है, डिजिटल लेनदेन सुरक्षित बनाता है और सभी उम्र के यूजर्स के लिए सुरक्षित नेटवर्क अनुभव सुनिश्चित करता है। (Img- Internet)
