महराजगंज में खिली धूप तो खिलखिला उठे चेहरे, सड़कों पर लौटी रौनक, ठंड से मिली राहत

महराजगंज में सोमवार की दोपहर अचानक सूर्य देव का दर्शन मिला। धूप खिली तो सभी के चेहरे खिलखिला उठे। जानिए डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी रिपोर्ट

Updated : 9 January 2023, 4:11 PM IST
google-preferred

महराजगंजः एक सप्ताह बाद अचानक सोमवार को सूर्य देव ने दर्शन दिया। धूप निकला तो सभी के चेहरे खिल उठे। सड़कों पर रौनक लौट आई है। लोग घरों से बाहर निकले। कोई चाय की दुकानों पर चुस्कियां लेते नजर आया तो कोई घर का जरूरी काम निपटाने में जुट गया।

धूप निकला तो थोड़ा मिला सकून
नये वर्ष 2023 के पहले दिन से ही ठंड का प्रकोप ने सभी को बेचैन कर दिया था। शीत हवाओं के बीच गलन से जन जीवन पटरी से उतर गई थी। हर कोई ठंड की मार से परेशान था। न घर में चैन था और न ही बाहर सकून मिलने की उम्मीद। अचानक धूप निकली तो, सभी ने राहत महसूस की है। जहां धूप निकलते ही सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई।

खिलखिलाती धूप ने दिया सुकून

दुकानों पर लौटी रौनक
ठंड और गलन के बीच व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया था। हालात खराब थे कि पूरे दिन दुकान खोलने के बाद भी बिक्री नहीं के बराबर थी। ग्राहकों के न आने से बोहनी भी मुश्किल से हो रही थी। लेकिन दोपहर बाद धूप निकला तो दुकानों पर रौनक लौट आई। ग्राहकों की भीड़ आनी शुरू हो गई। दुकानदारों डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि सूर्य देव का शुक्र है कि वह दर्शन दिए। अब लगता है कि व्यवसाय में तेजी आएगी।

विद्वानों ने भी कहा अब होगा धूप 
आचार्य पंडित दयाशंकर शुक्ल ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि मकर संक्रांति को सूर्यदेव उत्तरायण हो जाएंगे। इसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। एक सप्ताह बाद सूर्य देव ने दर्शन दिया है। इससे लगने लगा है कि बहुत जल्द ही ठंड से निजात मिलने वाला है।

मसूर, सरसो, आलू के बदले रंग
जिला कृषि रक्षा अधिकारी हिमांचल सोनकर ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि धूप की आंच मिलते ही मसूर, सरसो व आलू के फसल के रंग बदल रहे है। इस धूप से पौधों में तेजी से फल फूल आएंगे। पाला से इन फसलों को निजात मिलेगी। खासकर प्याज की खेती को काफी फायदा होगा। किसानों को प्याज की रोपाई शुरू कर देनी चाहिए। 

Published : 
  • 9 January 2023, 4:11 PM IST

Advertisement
Advertisement