Weather update: बर्फबारी से पहाड़ों पर बुरा हाल, दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, जानिए मौसम का पूरा हाल

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके ठंड़ पड़ रही है। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी से बुरा हाल है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 25 January 2022, 12:01 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गया है। दिल्ली संग पूरे उत्तर भारत में ठंड के बढ़ने का कारण पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फबारी है। जिसकी वजह से उत्तरी भारत के कई राज्यों के तापमान में  भारी गिरावट आई है। 

मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी को पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में हल्की बारिश की उम्मीद है। विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज तापमान 7-17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं विभाग ने ये भी बताया कि दिल्ली में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहेगा और दिनभर बादल रहेंगे। 

वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल में मंगलवार को तापमान 8-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज चंडीगढ़ ठंड बढ़ सकतीहै। यहां तापमान 8-15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं पहाड़ी इलाकों की बात करे तो उत्तराखंड के देहरादून में आज तापमान 9-18 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहने का अनुमान है।
 

Published : 
  • 25 January 2022, 12:01 PM IST

Advertisement
Advertisement