Uttar Pradesh: गोंडा में प्रधानाचार्य की हत्या के खिलाफ लोगों में उबाल, शव को रखकर प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले में प्रधानाचार्य की हत्या के खिलाफ यहां के लोगों, युवाओं और छात्रों में भरी रोष है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 5 March 2024, 4:20 PM IST
google-preferred

गोंडा: उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले में प्रधानाचार्य की हत्या के खिलाफ यहां के लोगों, युवाओं और छात्रों में भरी रोष है। मंगलवार को आक्रोशित छात्रों और अभिभावकों ने शव को चौराहे पर रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी करने एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

जनपद के छपिया थानाक्षेत्र में दो दिन पूर्व एक निजी कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश यादव की हत्या कर दी गई थी।

प्रधानाचार्य की हत्या के खिलाफ मंगलवार को सीडी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले सैकड़ों स्कूली बच्चे और परिवार के लोगों द्वारा मृतक दिनेश यादव के शव को फूलपुर चौराहे पर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी व मुआवजा की मांग की जा रही है। 

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्ती लेकर "दिनेश यादव को इंसाफ दो: आरोपियों को फांसी दो" का नारा लगाते हुए धरना दिया।

सी डी यादव इंटर कॉलेज (सिसहनी) में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत फूलपुर गांव के दिनेश यादव (32) अपने रिश्तेदार एवं कॉलेज के प्रबंधक आज्ञाराम यादव के यहां रविवार को एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के छपिया थाना क्षेत्र के चांदा रत्ती गांव आए हुए थे। रविवार रात को करीब 12 बजे जयमाल कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह घर से थोड़ी दूर गांव के बाहर दुकान के बरामदे में सो गये थे।

सिसहनी गांव निवासी दो लोगों- अजय वर्मा एवं राज सिंह ने दिनेश यादव को गोली मार दी, जिनकी अस्पताल में मौत हो गयी।

आरोपी अजय वर्मा ने प्रधानाचार्य के सीने पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी थी।

Published :  5 March 2024, 4:20 PM IST

Related News

Advertisement