उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने नियुक्त किया नया प्रदेश अध्यक्ष, 6 नेताओं को भी मिली प्रदेश संगठन में बड़ी जगह

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यूपी विधान सभा चुनाव के वक्त अजय कुमार लल्लू संगठन के प्रदेश अध्यक्ष थे। प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने के अलावा 6 प्रमुख नेताओं को प्रदेश संगठन में अहम जिम्मेदारी दी गयी है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 1 October 2022, 2:40 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश के नए अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस नेता बृजलाल खाबरी को नियुक्त किया है। इसके अलावा अन्य 6 नेताओं की प्रान्तीय अध्यक्ष बनाया गया है।

इनके नाम हैं: नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव (इटावा) और योगेश दीक्षित।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने भरा नामांकन, अध्यक्ष पद के लिए खड़गे-थरूर में होगा मुकाबला

 

यूपी कांग्रेस ने एक अध्यक्ष के साथ छः प्रांतीय अध्यक्ष बनाया है। यह यूपी की सियासत में एक अलग प्रयोग है। यूपी कांग्रेस ने सूबे को छः भागों में बांटा है। पूर्वांचल, अवध, प्रयाग, बुंदेलखंड, ब्रज और पश्चिम ज़ोनों में प्रांतीय अध्यक्ष तैनात किए जाएंगे।

 यूपी विधान सभा चुनाव के वक्त अजय कुमार लल्लू संगठन के प्रदेश अध्यक्ष थे।

Published : 
  • 1 October 2022, 2:40 PM IST

Advertisement
Advertisement