हिंदी
मेरठः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की बड़ी रैली है। यूपी चुनाव के लिए सपा-आरएलडी ने गठबंधन करने का फैसला किया है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश आरएलडी का गढ़ रहा है। यहां मेरठ में पहले आरएलडी की रैली होनी थी, लेकिन बाद में जब सपा के साथ गठबंधन की बात बन गई तो अब जयंत चौधरी के साथ अखिलेश यादव भी इस रैली में नजर आएंगे।
रालोद पश्चिमी यूपी में करीब 30-35 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। सीट शेयरिंग को लेकर अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच दो दफे मुलाकात भी हो चुकी है।
मेरठ शहर की तीन में से दो सीट पर रालोद की नजर है। मेरठ कैंट और मेरठ दक्षिण सीट रालोद चाहती है। हालांकि रालोद को मेरठ कैंट मिलने की संभावना है। कैंट में 2017 में रालोद से संजीव धामा ने चुनाव लड़ा था। मेरठ दक्षिण में पप्पू गुर्जर प्रत्याशी थे। मेरठ शहर सपा की सिटिंग सीट होने के कारण रालोद का दावा नहीं बन रहा है। कुल मिलाकर अब रालोद के खाते में सिवालखास और मेरठ कैंट सीट जाती दिख रही है। एक सीट पर अदला-बदली की संभावना है। वहीं चार सीट पर सपा चुनाव लड़ेगी।
Published : 7 December 2021, 12:28 PM IST
Topics : RLD Samajwadi Party UP Election अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश चुनाव जयंत सिंह रालोद समाजवादी पार्टी