हिंदी
उत्तर प्रदेश: यूपी सरकार ने डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था को दो महीने के लिए स्थगित कर दिया है और कहा है कि इसे लेकर आ रही समस्याओं के समाधान के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा।
इस फैसले के बाद भी शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक संयुक्त मोर्चा अपनी अन्य मांगों को लेकर विरोध जारी रखने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था को निरस्त कर दिया जाए।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार इसे लेकर 29 जुलाई को बेसिक शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके पहले मंगलवार को बेसिक शिक्षक संगठनों व मुख्य सचिव के बीच हुई वार्ता के बाद डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। यह व्यवस्था आठ जुलाई को प्रारंभ हुई थी तभी से सभी इसका विरोध कर रहे थे।
Published : 16 July 2024, 7:45 PM IST
Topics : continue digital attendance postpone protest Teacher डिजिटल अटेंडेंस निरस्त प्रदर्शन शिक्षक स्थगित