UP By-Election: अखिलेश यादव कल गाज़ियाबाद के दौरे पर, जानिये पूरा कार्यक्रम

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव चुनाव को लेकर कल यानी मंगलवार को गाज़ियाबाद के दौरे पर होंगे। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 November 2024, 10:35 AM IST
google-preferred

गाजियाबाद: यूपी उपचुनाव (UP By-Election) को लेकर सरगर्मिया तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार में अपनी ताकत झोंक रखी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने पार्टी के प्रत्याशी (Candidate) के पक्ष में प्रचार के लिए मंगलवार को गाजियाबाद (Ghaziabad) आ रहे हैं। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जैसे- जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। चुनावी क्षेत्रों में पार्टी के कद्दावर नेताओं का आगमन हो रहा है। 

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है, इसके लिए 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। सपा ने  गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट से सिंह राज जाटव को मैदान में उतारा है। अखिलेश यादव गाजियाबाद सीट को अपनी झोली को में डालने के लिए जनता को साधने का प्रयास करेंगे। 

इंपीरियल गार्डन में है कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार 5 नवंबर को सपा मुखिया अखिलेश यादव सपा (SP)के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए आ रहे हैं। वह इंपीरियल गार्डन में कार्यक्रम करेंगे। इसकी तैयारियों में सपा के नेता जुट गए हैं। यहां पर एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के एकत्रित होने की संभावना है।

एकजुट लड़ने का संदेश देने आ रहे अखिलेश

सपा के जिलाध्यक्ष फैजल हुसैन ने बताया कि जनसभा नहीं होगी। केवल कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत होगी। सूत्रों का कहना है कि अखिलेश यादव गाजियाबाद में केवल इसलिए मीटिंग करने आ रहे हैं, ताकि सदर सीट को जीतने का मंत्र कार्यकर्ताओं को दे सकें।

इसमें कांग्रेस के नेता भी शामिल होंगे। एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संदेश दिया जाएगा। खास बात यह है कि सपा के पुराने नेताओं को भी इस मीटिंग में शामिल किया जा रहा है। उन्हें भी अलग से चुनाव को लेकर जिम्मेदारी मिल सकती है। 

सपा ने इंटरनल चुनाव प्रचार पर लगाया जोर

सपा के नेताओं का कहना है कि विधानसभा उपचुनाव को लेकर जहां एक तरफ से प्रत्याशी पब्लिक के बीच जा रहे हैं। उन्हें मिलकर उनकी समस्याओं को जाना जा रहा है। उनकी समस्याओं को खत्म करने के तरीके के बारे भी बताए जा रहे हैं। वहीं, सपा के कार्यकर्ता इंटरनल तरीके से वोटरों के साथ संपर्क कर रहे हैं। लंबे समय से विकास के लिए तरस रहे लोगों को भी वादा किया जा रहा है।

गाजियाबाद की मुस्लिम और दलित आबादी को ध्यान में रखते हुए है अखिलेश यादव ने सिंहराज जाटव को मैदान में उतारा है।  सपा के इस कदम ने गाजियाबाद की लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। सपा के इस कदम से बाकी के दलों के लिए परेशानी पैदा हो गई है। अब उनके सामने अपने कोर वोटरों में बिखराव को बचाने की चुनौती है।