हिंदी
उन्नाव: जनपद के माखी थाना क्षेत्र में युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह पिता शौचालय के लिए गए, तो आहते में रक्तरंजित शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार माखी थाना क्षेत्र के अमलोना गांव में युवती की गला रेतकर हत्या होने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। युवती का शव सुबह करीब पांच बजे घर के पास बने हुए गोड़े में मिला है।
युवती के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि बेटी गुरुवार रात करीब 11 बजे तक अपने परिजनों के साथ थी। भोजन के बाद सभी लोग अपने-अपने कमरों में चले गए थे और सुबह मोहिनी का शव मिला है।
शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पिता घर के पास गोड़े में बने शौचालय में गए, तो वहां बेटी का शव मिला।
एएसपी, सीओ व माखी थाने की पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई
Published : 28 June 2024, 8:05 PM IST
Topics : murdered Unnao उन्नाव निर्मम हत्या बरामद युवती रक्तरंजित शव
No related posts found.