Uttar Pradesh: नोएडा में दो तस्कर गिरफ्तार, शराब बरामद

पुलिस ने मंगलवार की रात को दो शराब तस्करों को सर्फाबाद गांव के पास गिरफ्तार कर उनके पास से शराब बरामद की है।

Updated : 16 October 2019, 2:49 PM IST
google-preferred

नोएडा: पुलिस ने मंगलवार की रात को दो शराब तस्करों को सर्फाबाद गांव के पास गिरफ्तार कर उनके पास से शराब बरामद की है। थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि सर्फाबाद गांव में बने स्टेडियम के पास कुछ लोग अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: दो पक्षों में हुई मारपीट में युवक की मौत, परिजनों ने किया रास्ता जाम 

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां पर छापा मारा। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मौके से ओमबीर और विजय नामक दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 100 पौव्वा शराब बरामद की है।

राजस्थान: चाय पीते ही बेहोश होने लगे एक के बाद एक 14 लोग

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग काफी दिनों से यहां पर अवैध रूप से तस्करी की शराब बेच रहे थे। (भाषा)

Published : 
  • 16 October 2019, 2:49 PM IST

Advertisement
Advertisement