हिंदी
रायबरेली: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण का भव्य कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता द्वारा भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र के गौरव तिरंगा को फहराया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों के हितों का एक मात्र संगठन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में बराबर व्यापारियों की सुरक्षा सम्मान के लिए संघर्ष करता रहता है। व्यापारी एक ऐसी कौम है जो हमेशा देश और राष्ट्र के लिए सदैव समर्पित रहता है।
जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, नगर अध्यक्ष के के गुप्ता ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का और विस्तार करते हुए व्यापारियों के लिए सदैव युवा टीम को तैयार रहना चाहिए।
इस अवसर पर प्रदेश युवा मंत्री सोनू वर्मा,जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, संदीप जैन , गीता सिंह,जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, वरिष्ठ जिला महामंत्री संदीप शुक्ला, महामंत्री प्रभाकर गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजकुमारी सिंह, महामंत्री विमलेश मिश्रा, युवा नगर अध्यक्ष दिलदार राइनी मौजूद थे।
उक्त लोगों के अलावा नगर महामंत्री अब्दुल वाहिद, आलोक सिंह, मोहम्मद शकील , वीके रावत,मोहम्मद दोस्त राइनी ,रेखा सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह तनेजा, हरभजन सिंह छाबड़ा, शिखर श्रीवास्तव, सभासद पंकज साहू, रामखेलावन, चंद्रिका प्रसाद शर्मा सहित उपस्थित समस्त पदाधिकारी ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारे लगाते हुए मिष्ठान वितरित किया।
Published : 26 January 2025, 4:57 PM IST
Topics : celebrated Dynamite News HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist raebareli news Republic Day trade board