हिंदी
मुंबई: भोजपुरी सिनेमा की फेमस जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) का नया गाना YouTube पर फैन्स के बीच गरदा उड़ा रहा है। आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी को भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस वीडियो में दोनों स्टार्स रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है। दोनों की जोड़ी जब भी एक साथ आती है तो धमाल मचाती है।
यह भी पढ़ें: चार नामी आईएएस टॉपर्स देंगे नौजवानों को आईएएस की परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र
लंबे समय बाद एक बार फिर से दोनों की जोड़ी धमाल मचाने के लिए आ गई है। हाल ही में दिनेश यादव और आम्रपाली की फिल्म जय वीरू (Jay Veeru) रिलीज हुई है। जिसका गाना 'अजोर करे इंडिया में' (Ajor kare India me) काफी ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में दोनों लाजवाब कैमिस्ट्री नजर आ रही है। इस गाने को अब तक 2,359,025 लोग देख चुके हैं।
यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’ आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ
इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली का ट्रेडिशनल लुक नजर आ रहा है। इसमें निरहुआ ने देसी कुर्ता और वहीं आम्रपाली साड़ी में नजर आ रही हैं। इस गाने को आजाद सिंह ने लिखा है और म्यूजिक धनंजय मिश्रा ने दिया है। बता दें कि दोनों भोजपुरी ऐक्टर्स ने 'निरहुआ हिन्दुस्तानी', 'पटना से पाकिस्तान', ' निरहुआ रिक्शावाला-2', 'राजा बाबू', 'आशिक आवारा', 'बेटा', 'बॉर्डर', 'निरहुआ हिन्दुस्तानी 3', 'निरहुआ चलल लंदन' जैसी फिल्में में साथ काम किया है।
Published : 21 August 2019, 4:53 PM IST
Topics : Aamrapali Dubey Bhojpuri movies Bhojpuri song Dinesh Lal Yadav Nirahua youtube आम्रपाली दुबे दिनेश लाल यादव भोजपुरी गाना भोजपुरी फिल्म
No related posts found.