हिंदी
नई दिल्ली: कोरोना की तीसरी लहर को लेकर जतायी जा रही आशंकाओं के बीच एक्सपर्ट्स ने एक बड़ा दावा किया है। विशेषज्ञों का दावा है कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर इसी माह यानि अगस्त में आ सकती है और अगले माह यानि अक्टूबर में कोरोना की लहर पीक पर हो सकती है। आईआईटी हैदराबाद और कानपुर के एक्सपर्ट्स के इन दावों से सभी को सावधान रहने की जरूरत है।
आईआईटी हैदराबाद और कानपुर के मधुकुमल्ली विद्यासागर और मनिंद्र अग्रवाल के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर इसी महीने यानी अगस्त में ही आ सकती है। वहीं अक्टूबर में तीसरी लहर चरम पर होगी। कोरोना की दूसरी लहर को लेकर इन विशेषज्ञों का अंदेशा सटीक बैठा था।
रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना को लेकर यह ताजा भविष्यवाणी शोधकर्ताओं ने गणित के मॉडल के आधार पर की है। शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोना को घातक होने से रोकने के लिए टीकाकरण की स्पीड को तेज करना होगा। इसके अलावा ज्यादा भीड़भाड़ और कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन भी कोरोना की तीसरी लहर की गति को बढ़ा सकती है।
हालांकि इस रिपोर्ट में शोधकर्ताओं का मानना है कि कोरोना की तीसरी लहर दूसरी लहर जैसी ज्यादा घातक तो नहीं होगी लेकिन फिर भी सावधानी बरतनी होगी। दावा है कि तीसरी लहर के दौरान इसमें रोज कोरोना के नए एक-एक लाख केस देखने को मिल सकते हैं। स्थिति थोड़ी और बिगड़ी को आंकड़ा 1.5 लाख तक जा सकता है।
Published : 2 August 2021, 12:17 PM IST
Topics : Corona Third Wave India Third wave of corona कोरोना तीसरी लहर कोरोना संक्रमण कोविड 19 भारत विशेषज्ञ