हिंदी
महराजगंजः आज देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 135वीं जयंती है। इस मौके पर फरेन्दा दीवानी कचहरी मे मंगलवार शाम को जिला जज संजय कुमार डे ने सिविल कोर्ट परिसर में डॉ राजेंद्र प्रसाद के मूर्ति का माल्यार्पण कर उद्घाटन किया है।
यह भी पढ़ें: आरा मशीनों पर तीन जिलों की टीम ने मारा छापा, मचा हड़कंप
इसके साथ ही जिला जज संजय कुमार डे ने दीवानी कचहरी परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर सिविल जज फरेन्दा, फरेन्दा एसडीएम और तमाम अधिवक्ता रहे मौजूद।
यह भी पढ़ेंः महराजगंज में बिजली विभाग ने 43 बकाएदारों का काटा कनेक्शन
बता दें कि देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की आज जयंती है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का जन्म जीरादेई (बिहार) में 3 दिसंबर 1884 को हुआ था। इस मौके पर देश के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि भी दी है।
Published : 3 December 2019, 6:08 PM IST
Topics : Dr Rajendra Prasad Maharajganj pharenda uttar pradesh उत्तर प्रदेश दीवानी कचहरी फरेन्दा महराजगंज राजेन्द्र प्रसाद