हिंदी
नई दिल्ली: राष्ट्रपति ने रविवार को देश के 13 राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया है। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को भी बदल दिया गया। उन्हें मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है।
राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर बिहार के 41वें राज्यपाल होंगे। 23 अप्रैल 1954 को जन्मे राजेंद्र मूलत गोवा के रहने वाले हैं। वे 2002 से 2007 तक विधायक, 2012 से 2015 तक गोवा विधानसभा के अध्यक्ष पद पर रहे। अक्टूबर 2015 से 2017 तक वन पर्यावरण एवं पंचायती राज्यमंत्री रहे। इसके बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया और अब उनको बिहार का राज्यपाल बनाया गया है।
बिहार से बदलकर मेघालय के राज्यपाल बनाये गये फागू चौहान का कार्यकाल काफी लंबा रहा है। उन्होंने 2019 में बिहार राज्य के राज्यपाल के रुप में शपथ लिया था। इस बीच राज्य की राजनीति में बड़ी उठा पटक देखने को मिली।
फागू चौहान बिहार के 40वें राज्यपाल थे। उनका जन्म आजमगढ़ के शेखपुरा में एक जनवरी, 1948 को हुआ था। उनके पिता का नाम खरपत्तु चौहान था। पिछड़ी जाति से आनेवाले फागू चौहान वर्ष 1985 में पहली बार बिधायक बने इसके बाद लगातार सियासी सीढ़ियां चढ़ते रहे।
Published : 12 February 2023, 11:54 AM IST