हिंदी
गोरखपुरः आज से गोरखपुर और बेंगलुरु के यात्रियों का इंतजार खत्म हो गया है। शुक्रवार से गोरखपुर से बेंगलुरु के लिए शुक्रवार से सीधी उड़ान शुरू हो चुकी है।
विमान कंपनी इंडिगो का विमान सुबह 8.30 बजे बेंगलुरु से यात्रियों को लेकर एयरपोर्ट पहुंचा है। 9.15 बजे यात्रियों को लेकर बेंगलुरु रवाना हुआ है। इस विमान सेवा की शुरुआत से लोगों को काफी राहत मिलेगी और लोगों का काफी समय भी बचेगा। बता दें कि इससे पहले सात जनवरी 2019 को विमान कंपनी इंडिगो ने गोरखपुर से बेंगलुरु के लिए हवाई सेवा शुरू की थी। तकनीकी वजह से 30 नवंबर 2019 को उड़ान बंद हो गई। फ्लाइट से महज दो घंटे में ही यह दूरी तय हो जाएगी।
इस सेवा के शुरू होने के साथ ही अब गोरखपुर से उड़ानों की कुल संख्या 10 हो जाएगी। इनमें दिल्ली-मुंबई के लिए तीन-तीन और हैदराबाद, प्रयागराज, कोलकाता के लिए एक-एक उड़ान शामिल है। दसवीं उड़ान बेंगलुरु के लिए शुरू हो रही है। जल्द ही चेन्नई, पुणे और अहमदाबाद के लिए भी विमान सेवाएं शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Published : 22 January 2021, 11:02 AM IST
Topics : Banglore Gorakhpur Indigo uttar pradesh अहमदाबाद इंडिगो इंडिगो विमान उत्तर प्रदेश गोरखपुर बेंगलुरु