हिंदी
महराजगंज: कोल्हुई थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी नाबालिक लड़की के साथ बीते दिनों हुए दुष्कर्म के अपराध में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। इस मामले को लेकर बुधवार को पीड़ित परिजनों से सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात किया और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सपा जिलाअध्यक्ष ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व को मामले की जानकारी होते ही एक प्रतिनिधिमंडल परिजनों से मुलाकात के लिया भेजा गया हैं जिसके लिए हम लोग यहां पहुंचे हैं। परिजनों से पूरे घटनाक्रम पर जानकारी ली गई है। अब इस पूरे मामले को हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष पेश किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि एक तरफ़ प्रदेश सरकार दावा करती है कि अपराधियों को बक्शा नहीं जायेगा लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत बिल्कुल इससे अलग है। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिजनों को 20 लाख रुपये सहायता दिये जाने की मांग की है।
प्रतिनिधिमंडल में सपा के जिला उपाध्यक्ष प्रणय गौतम, अमरनाथ उर्फ लल्ला यादव , विधान सभा अध्यक्ष अरविंद यादव, विजय बहादुर चौधरी, राम ललित मोर्या, वीरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पादाधिकारी मौजूद रहे।
जानिए पूरा मामला
बता दें, कोल्हुई थाना क्षेत्र के हल्का नं. 1 के गांव की निवासी नाबालिक लड़की की मां ने गत 19 मार्च को कोल्हुई थाने में तहरीर दिया था। जिसपर पुलिस ने बीएनएस 13(2) के तहत आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जिसपर पीड़ित लड़की के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई थी कि उसकी नबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस मामले में एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति रामकृपाल पुत्र सुरेश उम्र 40 वर्ष निवासी बृजमनगंज के खिलाफ मु.अ.सं. 84/25 के तहत धारा 65(1) बीएनएस 3/4 (2) पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Published : 26 March 2025, 4:45 PM IST
Topics : District President Kolhui Maharajganj News Maharajganj Politics rape victim Samajwadi Party SP delegation Vidyasagar Yadav