हिंदी
लखनऊ: आज प्रख्यात समाजवादी विचारक रहे जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे जहां उन्होंने जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मल्यार्पण के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ईवीएम को लेकर एक बार फिर से सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जापान एक सुपर पावर देश है, मगर क्या वजह है कि वहां होने वाले चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल नहीं होता।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: आईजी रेंज एसके भगत ने 26 जनवरी से पहले सुरक्षा संबंधी तैयारियों का लिया जायजा
देश में लोकतांत्रिक संस्थाएं खतरे में
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाएं खतरे में हैं। उन्होंने मोदी तथा योगी पर तंज कसते हुए कहा कि जब देश में लोकतंत्र बचेगा तभी हमारी गाएं भी बच सकेंगी। वहीं साधु-संतों को पेंशन दिए जाने के योगी सरकार के फरमान पर अखिलेश यादव बोले कि यदि सरकार सभी संतो को पेंशन देना शुरू करेगी तो बहुत से लोग साधु सन्यासी का जीवन अपना लेंगे।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने एक बार फिर भरी हुंकार
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी पंहुचे जनेश्वर मिश्र पार्क
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी जनेश्वर मिश्र पार्क पंहुचे और जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जनेश्वर मिश्र के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र जब बोलते थे तब उन्हे सब सुनते थे।
Published : 22 January 2019, 5:55 PM IST
Topics : EVM Lucknow uttar pradesh अखिलेश यादव ईवीएम यूपी लखनऊ सपा