लखनऊ: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने एक बार फिर भरी हुंकार

लोकसभा चुनाव 2019 के ठीक पहले पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राज्य सरकार कर्मचारियों ने लखनऊ स्थित डीएम आवास के बाहर पुरानी पेंशन बहाली ना होने पर हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 January 2019, 5:32 PM IST
google-preferred

लखनऊ: पुरानी पेंशन बहाली का जिन्न एक बार फिर से बोतल से बाहर आ गया है। जाहिर तौर पर चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा सरकार की इससे परेशानी बढेगी। दरअसल सरकारी कर्मचारियों ने सीएम के आश्वासन और कमेटी गठित होने के बाद 2 महीने का समय दिया था। वहीं 2 महीने बीतने के बाद भी कोई हल न निकलने पर आज सैकड़ो की संख्या में राज्य कर्मचारियों ने डीएम आवास के सामने बने पार्क में  एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार को चेतावनी दी। अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो 6 फरवरी से 12 फरवरी राज्य कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।

यह भी पढ़ें: लखनऊ के पॉश इलाके में 10 फीट लंबा अजगर मिलने से मचा हडकंप

प्रदर्शन करते कर्मचारी

यह भी पढ़ें: लखनऊ: कोतवाल के पैरों में गिरकर गिड़गिडाती बुजुर्ग मां का देखें VIDEO.. एसएसपी ने किया लाइनहाजिर

सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन सांकेतिक

पुरानी पेंशन बहाली मंच के चेयरमेन शिवबरन सिंह यादव ने कहा 2018 में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संगठन ने एक अभियान चलाया था। जिसका मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया था और एक कमेटी का गठन सिर्फ़ पुरानी पेंशन बहाली के लिए किया गया था। साथ ही CM ने समस्या के समाधान के लिए 2 महीने का समय माँगा था। लेकिन 2 महीने बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके चलते आज संगठन के बैनर तले राज्य कर्मचारी प्रदेश के हर ज़िले में प्रदर्शन कर रहे हैं। उसके बाद भी अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो 6 फरवरी से 12 फरवरी तक राज्य कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।
 

No related posts found.