हिंदी
सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर के खेसरहा में गांव को जोड़ने वाली सड़कों का हाल बेहाल है।दर्जनों गांव को जोड़ने वाली सड़के जगह-जगह टूटी हुई है।
राहगीरों को सफर करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।खराब सड़कों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।
स्थानीय लोगो ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया की बेलौहा से नासिरगंज,लक्ष्मीगंज,गोसियारी,डिडई तक बहुत ही खराब सड़क है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत उठानी पड़ती है।लोगो ने सड़क ठीक कराने की मांग की है।
Published : 18 March 2023, 6:05 PM IST
Topics : road Siddharthnagar uttar pradesh खराब राहगीर सड़क सिद्धार्थनगर