शामली में युवती के साथ यौन उत्पीड़न

शामली जिले के एक गांव में तीन युवकों ने एक दलित युवती का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

Updated : 19 February 2020, 1:24 PM IST
google-preferred

मुजफ्फरनगर: शामली जिले के एक गांव में तीन युवकों ने एक दलित युवती का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh- दलित महिला से सामूहिक बलात्कार

पुलिस ने बुधवार को बताया कि कांधला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले भाबीसा गांव में मंगलवार को लड़की अपने परिवार के लिए खाना लेकर ईंट भट्टा जा रही थी।

थाना प्रभारी एस के दुबे ने बताया कि पीड़िता के भाई ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया और आरोप लगाया है कि तीन युवकों ने लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

दुबे ने बताया कि तीन आरोपी फरार हैं जिनमें से एक की पहचान 23 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: बुआ के तीन बेटों, फूफा पर बलात्कार का आरोप

इस संबंध में जांच जारी है। (भाषा) 

Published : 
  • 19 February 2020, 1:24 PM IST

Advertisement
Advertisement