Uttar Pradesh: दलित महिला से सामूहिक बलात्कार

शामली जिले के अहाता गोस गढ़ गांव में चार लोगों ने 30 वर्षीय दलित महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Updated : 16 November 2019, 5:21 PM IST
google-preferred

मुजफ्फरनगर: शामली जिले के अहाता गोस गढ़ गांव में चार लोगों ने 30 वर्षीय दलित महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh- आठवीं की छात्रा से युवक ने किया बलात्कार

यह घटना गुरुवार को तब हुई जब महिला शौच के लिए खेतों में गई थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को खीचकर गन्ने के खेत में ले गए और सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों ने विरोध करने पर पीड़िता की पिटाई भी की।

थानाभवन थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया तीनों आरोपियों की पहचान सचिन, सोसिंग और रोहित के रूप में की हुई है और चौथे आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। सभी आरोपी फरार हैं।

यह भी पढ़ें: बुआ के तीन बेटों, फूफा पर बलात्कार का आरोप

उन्होंने कहा कि पीड़िता के पति की तहरीर पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। (भाषा) 

Published : 
  • 16 November 2019, 5:21 PM IST

Advertisement
Advertisement