हिंदी
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर और संजय सेठ शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। राज्यसभा में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल आने से पहले सोमवार को सपा नेता संजय सेठ ने इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के बाद से उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रहीं थी।
राजधानी दिल्ली स्थित BJP कार्यालय में वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में दोनों नेताओं ने BJP की सदस्यता ग्रहण की। संजय सेठ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी थे।

सुरेंद्र सिंह नागर को मुलायम सिंह यादव का बेहद खास बताया जाता रहा है लेकिन अब वे साइकिल से उतरकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। राज्यसभा में उनका तीन साल का कार्यकाल बचा है। माना जा रहा है भाजपा में उनका कद बढ़ेगा।
इससे पहले नीरज शेखर ने भी सपा की सदस्यता और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था।
Published : 10 August 2019, 3:36 PM IST
Topics : bjp New Delhi Samajwadi Party sanjay seth Surendra Singh Nagar नई दिल्ली भाजपा संजय सेठ समाजवादी पार्टी सुरेन्द्र सिंह नागर