हिंदी
नई दिल्ली: लोक सभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली में 12 तुगलक लेन स्थित अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। बंगला खाली करने के बाद उन्होंने सरकारी अधिकारियों को इसकी चाबी सौंप दी है। बंगला खाली करने से पहले सोनिया गांधी भी बेटे राहुल गांधी से मिलने उनके इसी सरकारी आवास में मिलने के लिये पहुंची थीं।
बता दें कि सूरत की कोर्ट द्वारा मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई थी। अदालत के इस फैसले के साथ ही वे लोक सभा की सदस्यता से भी अयोग्य करार दिये गये।

सांसदी जाने के बाद लोक सभा सचिवालय ने राहुल गांधी को सरकार बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया था। वे पिछले कुछ दिनों से बंगला खाली करने में जुटे थे और सामान को शिफ्ट किया जा रहा था।
बताया जाता है कि शनिवार को राहुल गांधी ने सरकारी बंगला पूरी तरह खाली कर लिया है। वे अपनी सोनिया गांधी के साथ रह सकते हैं।
Published : 22 April 2023, 4:49 PM IST
Topics : Congress government bungalow Rahul Gandhi कांग्रेस राहुल गांधी लोक सभा सदस्यता सरकारी बंगला सोनिया गांधी