हिंदी
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है। पहले ही दिन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव पेश किया गया। वहीं राज्यसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान युद्ध और हिंद महासागर में ईरानी जहाज को भारत द्वारा शरण देने की जानकारी दी।
बजट सत्र के दूसरे चरण में आज सरकार और विपक्ष आमने-सामने (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
राज्यसभा में शून्यकाल के बाद प्रश्नकाल की कार्यवाही संपन्न हुई। प्रश्नकाल के दौरान सांसद संजय सेठ ने 9 फरवरी को दिए गए अपने सवाल का जवाब सही किया। इस बीच सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करने की घोषणा की। स्थगन के बाद सदस्यों ने दोपहर के सत्र के लिए पुनः बैठक में शामिल होने का निर्देश लिया।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मिडिल ईस्ट तनाव को लेकर संसद में मीडिया से बातचीत में कहा कि मीडिल ईस्ट देशों में कई भारतीय फंसे हुए हैं। पीएम मोदी के साथ जो पत्रकार वहां गये थे, वो राजनीतिक जर्नलिस्ट थे लेकिन वे वहां जाकर वॉर जर्नलिस्ट बन गये। मीडिल ईस्ट तनाव के मामले पर सरकार पूरी तरह नाकाम है।
Parliament Budget Session Live: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का मिडिल ईस्ट तनाव को लेकर बड़ा बयान, देखिये संसद में मीडिया से बातचीत में क्या बोले#BudgetSession #LokSabha #RajyaSabha #IranIsraelWar @yadavakhilesh @samajwadiparty pic.twitter.com/9gtqWVCulP
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 9, 2026
संसद के बजट सत्र में लोकसभा की कार्यवाही विपक्षी हंगामे के चलते बाधित हो गई। तीखी नारेबाजी और विरोध के बीच स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जारी तनातनी ने बैठक को प्रभावित किया। स्थगन के दौरान सदस्यों को शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील भी की गई।
लोकसभा की कार्यवाही भारी हंगामे के चलते दोपहर 3 बजे तक स्थगित कर दी गई है #LokSabha #ParliamentSession #OppositionProtest pic.twitter.com/37jYGFiiHB
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 9, 2026
लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी दलों पर करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष एक परिवार और एक व्यक्ति को देश का राजा मानने का रवैया अपनाए हुए है। रिजिजू ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष का हंगामा संसद की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है। संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ता दिखाई दे रहा है।
Parliament Budget Session Live: लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्षी दलों पर करारा हमला, कहा- आप लोग एक परिवार, एक आदमी को देश का राजा मान रहे है। विपक्ष के हंगामा संसद की गरिमा को गिरा रही है।#Parliament #BudgetSession2026 @KirenRijiju pic.twitter.com/E9NSthpfTh
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 9, 2026
संसद में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पश्चिम एशिया के हालात पर सरकार की तैयारी की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तनाव के बीच कई खाड़ी देशों में भारतीयों की मदद के लिए हेल्प सेंटर बनाए गए हैं। जयशंकर ने बताया कि सभी भारतीय राजनयिक हालात पर नजर रखते हुए दिन-रात काम कर रहे हैं। सरकार का फोकस विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने पर है।
Parliament Budget Session Live: संसद में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर- तनाव के बीच कई खाड़ी देशों में भारतीयों की सुरक्षा के लिये हेल्प सेंटर बनाये गये हैं। सभी राजनयिक रात-दिन काम कर रहे हैं।#BudgetSession2026 #ForeighMinister #S_JayShankar pic.twitter.com/u3NdJcJFdT
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 9, 2026
राज्यसभा में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पश्चिम एशिया के हालात पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि हिंद महासागर में ईरान के तीन जहाज मौजूद थे। ईरान के अनुरोध पर भारत ने उनमें से एक जहाज को शरण दी है।जयशंकर ने कहा कि मिडिल ईस्ट में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और मदद के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
Parliament Budget Session Live: संसद में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर- खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, हम भारतीयों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध#BudgetSession2026 #ForeignMinister #S_Jaishankar pic.twitter.com/o7L4KzfGEu
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 9, 2026
संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा दोनों में जोरदार हंगामा देखने को मिला। विदेश मंत्री के बयान के बाद वॉकआउट करने वाले विपक्षी सदस्य फिर से राज्यसभा में लौट आए। प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी सांसदों ने जोरदार नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे के बीच सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदस्यों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कार्यवाही जारी रखी।
Parliament Budget Session Live: संसद में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर- मिडिल ईस्ट के हालात पर भारत की पूरी नजर; विपक्ष कर रहा मिडिल ईस्ट युद्ध पर चर्चा की मांग, जबरदस्त नारेबाजी#BudgetSession #Parliament #IranIsraelWar pic.twitter.com/giwoG7AaSX
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 9, 2026
लोकसभा में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ईरान में जारी जंग को लेकर बयान दे रहे हैं। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने सदन के वेल में आकर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी और शोर-शराबे के बीच भी विदेश मंत्री ने अपना बयान जारी रखा। सदन में इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी तकरार देखने को मिली।
Parliament Budget Session Live: संसद में मिडिल ईस्ट के हालत पर विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद का संबोधन, विपक्ष का जोरदार हंगामा#BudgetSession #Parliament #IranIsraelWar pic.twitter.com/rlYSwhIewd
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 9, 2026
टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को संसद के दोनों सदनों में बधाई दी गई। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन ने टीम इंडिया की उपलब्धि की सराहना की। वहीं लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही पीठासीन जगदंबिका पाल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। सदन में सांसदों ने तालियां बजाकर भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत का स्वागत किया।
संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर शुरू हो गई है। कार्यवाही शुरू होते ही सदन की अध्यक्षता जगदंबिका पाल ने संभाली। वहीं राज्यसभा में भी कामकाज आगे बढ़ाते हुए प्रश्नकाल की शुरुआत की गई। सदन में विभिन्न मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछे जाने की प्रक्रिया जारी है।
गुजरात से बीजेपी के राज्यसभा सांसद गोविंदभाई लालजी भाई ढोलकिया ने उद्योगपति रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रतन टाटा ने अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा कैंसर मरीजों की मदद के लिए समर्पित किया है। ढोलकिया के अनुसार टाटा ने स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने से लेकर आम लोगों के सपनों को पूरा करने तक अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि रतन टाटा को भारत रत्न देना युवाओं के लिए प्रेरणा और देशभक्ति का संदेश होगा।
संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद जेपी नड्डा ने विपक्ष को अपने निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की दिलचस्पी ना देश में है और ना ही संसद में स्वस्थ डिबेट करने में। विपक्षी दलों और नेताओं का यह रवैया गैरजिम्मेदाराना है।
New Delhi: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। दूसरे चरण के पहले दिन ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है। लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने का प्रस्ताव पेश किया जा रहा है, जिसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक बहस की संभावना है। इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान दोनों पक्ष अपने-अपने तर्क रखेंगे। सत्र के पहले दिन की अहमियत को देखते हुए सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की प्रमुख पार्टी कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। इसके तहत सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहना अनिवार्य किया गया है, ताकि महत्वपूर्ण मुद्दों पर मतदान और चर्चा में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। ताजा अपडेट्स के लिखे पढ़ते रहें डाइनामाइट न्यूज़....