Parliament Session: संसद में अनोखा प्रदर्शन, राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री को क्यों दिया तिरंगा और गुलाब

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विरोध जताने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को गुलाब का फूल और तिरंगा भेंट किया। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 11 December 2024, 1:00 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः संसद सत्र के पहले दिन से ही अडानी मुद्दे को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। आज बुधवार को भी विपक्षी इंडिया गठबंधन के सांसदों ने केंद्र सरकार पर अमेरिका में अडानी के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोपों पर चर्चा से बचने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।  इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विरोध जताने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को तिरंगा और गुलाब का फूल भेंट किया। 

दरअसल, यह वाकया संसद के बाहर विपक्षी सांसदों के विरोध प्रदर्शन के वक्त हुआ। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे ही संसद में एंट्री करने के लिए अपनी कार से उतरे, तभी राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेता उनके पास पहुंचे और उन्हें तिरंगा और गुलाब का फूल भेंट किया। 

 

वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि हम गांधी के रास्ते पर संसद में सत्तापक्ष के सांसदों को तिरंगा और गुलाब देकर ये अपील कर रहे हैं कि अडानी के हाथों देश को मत बिकने दो।

कांग्रेस-भाजपा में रार

20 नवंबर को सत्र शुरू होने के बाद से, दोनों सदनों में इस मुद्दे पर लगातार व्यवधान देखने को मिल रहे हैं। 20 नवंबर को सेशन शुरू होने के बाद से, दोनों सदनों में कई मुद्दों पर लगातार हंगामे देखने को मिल रहे हैं।

कांग्रेस ने अडानी मुद्दे पर चर्चा की मांग की, वहीं भाजपा ने आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के अरबपति परोपकारी जॉर्ज सोरोस से संबंध हैं, उन्होंने सोरोस फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित एक संगठन के साथ संबंध होने का दावा किया, जिसने कथित तौर पर कश्मीर को भारत से अलग करने के विचार का समर्थन किया था। 

13 दिसंबर को संविधान पर बहस हो - राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि यह उल्टे-सीधे आरोप लगाते रहते हैं लेकिन हमने निर्णय लिया है कि वो कितना भी उकसाएं, हम उन्हें करने देंगे लेकिन हम सदन चलाएंगे। हमारी पूरी कोशिश होगी कि सदन चले। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि चर्चा और बहस हो, हम चाहते हैं कि 13 दिसंबर को संविधान पर बहस हो। हम सदन चलने देंगे, वो अडानी पर चर्चा नहीं चाहते हैं।"

Published : 
  • 11 December 2024, 1:00 PM IST