Happy Navratri 2019: PM नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने देशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नवरात्र की रविवार को शुभकामनाएं दी।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नवरात्र की रविवार को शुभकामनाएं दी। श्री मोदी ने ट्वीट किया नवरात्र पर लोगों को शुभकामनाएं। देवी दुर्गा हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा नई खुशी और उत्साह प्रदान करें।
#नवरात्रि के पहले दिन हम देवी दुर्गा के प्रथम रूप मां शैलपुत्री की पूजा और आराधना करते हैं। शक्ति और शांति की प्रतीक मां शैलपुत्री संपूर्ण जगत का कल्याण करें, यही कामना है। pic.twitter.com/FW7Q28LIZn
— Narendra Modi (@narendramodi) September 29, 2019
वही अमित शाह ने ट्वीट किया की शक्ति की उपासना भारतीय संस्कृति का मूल है शक्ति आराधना और संकल्प के पावन पर्व नवरात्रि की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. जय माता दी. दिल्ली के कालका जी मंदिर झंडेवालान मंदिर और छतरपुर मंदिर में लोगों की भीड़ उमड़ी है, मुंबई के मुंबा देवी मंदिर में भी भक्त मां की पूजा कर रहे हैं
Mumbai: 'Aarti' being performed at the Mumba Devi Temple on the first day of #Navratri. pic.twitter.com/LeXvVCUPlH
— ANI (@ANI) September 29, 2019
शक्ति की उपासना भारतीय संस्कृति का मूल है।
— Amit Shah (@AmitShah) September 29, 2019
शक्ति आराधना और संकल्प के पावन पर्व ‘नवरात्रि’ की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
जय माता दी! pic.twitter.com/mEknjptbuc
गौरतलब है कि रविवार से नवरात्र की शुरूआत पारंपरिक उत्साह के साथ शुरू हो गयी। (वार्ता)