नवरात्रि के पहले दिन बागापार में निकली भव्य कलश यात्रा, शतचंडी महायज्ञ को लेकर उमड़ा जनसैलाब
महराजगंज जनपद के बागापार टोला बरइठवा में नवरात्रि के प्रथम दिन आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री श्री शतचंडी महायज्ञ के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु जुटे।