Mahindra ने सितंबर 2025 में रचा इतिहास, कितनी कारों की हुई बिक्री? जानें नए GST नियम

भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए सितंबर 2025 यादगार बन गया है। GST दरों में कटौती और नवरात्रि की खरीदारी के चलते महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और एक ही महीने में 1 लाख से अधिक गाड़ियां बेचकर नया रिकॉर्ड बनाया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 1 October 2025, 1:19 PM IST
google-preferred

New Delhi: सितंबर 2025 भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक महीने के रूप में दर्ज हो गया है। देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस महीने बिक्री के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए नई ऊंचाइयों को छू लिया।

1,00,298 कारों को बेचा गया

कंपनी ने सितंबर में 56,233 पैसेंजर व्हीकल्स (PV) की बिक्री की, जो अब तक की सबसे अधिक है। इसके अलावा अगर कुल ऑटो सेल्स (घरेलू और एक्सपोर्ट दोनों) को मिलाया जाए तो यह आंकड़ा 1,00,298 यूनिट्स तक पहुंच गया। यानी 16 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ। पिछले साल सितंबर में यह आंकड़ा 51,062 था।

Mahindra ने सितंबर 2025 में रचा इतिहास

SUV सेगमेंट में आया जबरदस्त उछाल

SUV श्रेणी में महिंद्रा की पकड़ पहले से ही मजबूत रही है, लेकिन इस बार कंपनी ने 58,714 SUV बेची हैं। जिसमें घरेलू और निर्यात दोनों शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक SUV सेगमेंट में 60% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कमर्शियल और थ्री-व्हीलर सेगमेंट में भी दमदार ग्रोथ

सिर्फ SUV ही नहीं, कंपनी के हल्के कमर्शियल वाहनों (LCV) और तीन-पहिया वाहनों की बिक्री में भी तेज़ी आई है।

घरेलू कमर्शियल व्हीकल बिक्री: 26,728 यूनिट्स (18% वृद्धि)
LCV (2–3.5 टन): 23,342 यूनिट्स (21% वृद्धि)
थ्री-व्हीलर (EV समेत): 13,017 यूनिट्स (30% वृद्धि)
एक्सपोर्ट: 4,320 यूनिट्स (43% वृद्धि)

GST 2.0 और नवरात्रि ने बढ़ाई रफ्तार

इस तेज़ी की सबसे बड़ी वजह रही सरकार द्वारा लागू की गई GST 2.0 नीति, जिसमें छोटे वाहनों पर टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया गया और कम्पेन्सेशन सेस हटा दिया गया। यह बदलाव 22 सितंबर से प्रभावी हुआ, जिसके साथ ही नवरात्रि की शुरुआत ने डिमांड को पंख लगा दिए। महिंद्रा ने इस टैक्स कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों को दिया। कई मॉडलों के दामों में 1 लाख रुपये से भी ज़्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जिससे ग्राहकों का रुझान कंपनी की ओर और बढ़ गया।

महिंद्रा ग्रुप का बड़ा कदम: सांसद को धमकी देने वाले कर्मचारी के खिलाफ जांच शुरू

CEO की प्रतिक्रिया

महिंद्रा ऑटोमोटिव डिविजन के CEO नलिनीकांत गल्लगुंटा ने कहा, “GST रिफॉर्म और नवरात्रि के शुरुआती दिनों में मांग जबरदस्त रही। SUV सेगमेंट में खासतौर पर असाधारण ग्रोथ देखी गई है।”

ट्रेलर की कमी ने डाली ब्रेक

हालांकि, कंपनी इस आंकड़े से और भी बेहतर कर सकती थी। गल्लगुंटा ने बताया कि सितंबर के आखिरी 10 दिनों में ट्रेलर की कमी के कारण वाहनों की डीलरशिप तक सप्लाई प्रभावित हुई, जिससे कुछ बिक्री टल गई।

कैसा रहा वित्त वर्ष 2025 में प्रदर्शन?

इस वित्तीय वर्ष के पहले 6 महीनों (अप्रैल-सितंबर) में महिंद्रा ने कुल 2,97,570 पैसेंजर वाहनों की बिक्री की है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 14% अधिक है। कमर्शियल वाहनों में भी 18% की वृद्धि और निर्यात में 43% की छलांग दर्ज की गई है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 1 October 2025, 1:19 PM IST

Advertisement
Advertisement