रायबरेली में गिरा गरीब का मकान, राहुल गांधी ने भेजा प्रतिनिधि मंडल
प्रशासन द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सांसद राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज रायबरेली पहुंचा। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
रायबरेली: प्रशासन द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज रायबरेली पहुंचा। थाना खीरों क्षेत्र के मिश्रन खेड़ा गांव में कुछ दिन पहले एक व्यक्ति बने मकान को बुलडोजर करवाई करके गिरा दिया गया था। परिवार से मिलकर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने न्याय दिलाने की बात कही।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पीड़ित श्याम बाबू के मुताबिक उसका इस जमीन पर बहुत पुराना कब्जा था। 3 फरवरी को लेखपाल आये और 50 हजार रुपये देने की मांग करने लगे। रुपया न देने पर उसे बिना किसी सरकारी नोटिस दिए मकान को बुलडोजर कार्रवाई करके गिरा दिया गया। कार्रवाई के दौरान वह और उसके परिवार का कोई सदस्य मौके पर मौजूद नही था। आज कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने उसके यहां आकर मुलाकात की और नेताओं ने न्याय दिलाने की बात भी कही।
यह भी पढ़ें |
Raebareli: राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अमित शाह के इस्तीफे की मांग
इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बिहार राज्य के प्रभारी सुशील पासी ने कहा कि मुझे जानकारी मिली कि एक गरीब का घर गिरा दिया गया है। सांसद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के आदेशानुसार एक प्रतिनिधिमंडल आज यहाँ मिश्रन खेड़ा गाँव पीड़ित से मिलने आया है। हरि प्रसाद का चार पीढ़ियों से परिवार यहाँ रह रहा था। योगी सरकार का जेसीबी संविधान का विरोध करते हुए विधि विरुद्ध कार्रवाई कर रहा है। प्रदेश में जाति देखकर कार्रवाई की जा रही है। गरीब आदमी पर यह बुलडोजर हो रही है। भाजपा दलित व गरीब के दर्द को नही सुनती। 4 पीढ़ियों से रह रहे मकान को विधि विरुद्ध कार्रवाई की गई है। हम उच्च अधिकारियों से बात करेंगे। यदि न्याय नही मिला तो राहुल गांधी जुर्म के खिलाफ लड़ते हैं। उनका यह संसदीय क्षेत्र है। कांग्रेस पार्टी इस जुर्म व अन्याय के खिलाफ चुप नही बैठेगी। यह सरकार न सुप्रीम कोर्ट को मानती है न ही संविधान को मानती है। यह आबादी को जमीन है जिस पर घर बना हुआ था जिसे बिना सरकारी नोटिस दिए गिराया गया है।
सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि सांसद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के निर्देश के बाद हमारे सभी नेता जानकारी पाकर यहाँ आये हैं। हमे मालूम चला है कि 4 पीढ़ी से एक गरीब परिवार यहाँ रह रहा था। कच्चे मकान को वह परिवार पक्का बना कर रहा था। उसके घर को धोखे से बुलडोजर कार्रवाई करके गिराया गया है। उन्होंने कहा कि यह रायबरेली के साथ पूरे प्रदेश में ऐसी ही स्थिति है। भाजपा की नीति है कि युवाओं को बेरोजगार व अशिक्षित रखा जाए ताकि वे सभी 5 किलो राशन पर है निर्भर रहें।
यह भी पढ़ें |
महाकुंभ जाने वाले रास्ते पर अवैध अतिक्रमण, देखिये कैसे चला प्रशासन का पीला पंजा