Maharajganj: विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस ने कसी कमर, अपना रही ये तरीका

कानपुर हत्याकांड के मास्टरमाइंड विकास दुबे की तलाश पूरे प्रदेश की पुलिस कर रही है। ऐसे में उस खुंखार अपराधी को पकड़ने के लिए हर जिले में उसके पोस्टर लगाए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर..

Updated : 7 July 2020, 6:22 PM IST
google-preferred

महराजगंजः कानपुर के बिकरु गांव में पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद फरार कुख्यात बदमाश विकास दुबे की तलाश जहां कई जिलों की पुलिस कर रही है। वहीं महराजगंज जिले के भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह से अलर्ट हो गई है और भारत नेपाल की सोनौली सीमा पर सोनौली पुलिस विकास दुबे का फोटो चस्पा कर रही है।

यह भी पढ़ें: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के इस राजदार पर कसा यूपी एसटीएफ ने शिकंजा

भारत नेपाल की सोनौली सीमा पर सोनौली पुलिस विकास दुबे का फोटो चस्पा कर रही है हर आने वालों की सघन जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि विकास दुबे सुरक्षित स्थान तलाशने को लेकर नेपाल भाग सकता है।

यह भी पढ़ें: कई पुलिस कर्मी शक और जांच के दायरे में, चौबेपुर थाने के लिये 10 पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर

नेपाल की सीमाओं पर विकास दुबे के पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं ताकि कोई भी व्यक्ति अगर उसे देखे तो पहचान कर पुलिस को सूचित कर सके। वहीं सीमा पर तैनात एसएसबी के जवान उसकी तलाश में पेट्रोलिंग कर रहे हैं और सीमा पर सीसीटीवी से भी नज़र रखी जा रही है।

Published : 
  • 7 July 2020, 6:22 PM IST