मिशन नारी शक्ति सम्मान को लेकर पुलिस व छात्राओं ने निकाला जागरूकता अभियान

डीएन ब्यूरो

प्रदेश सरकार के निर्देश पर चलाएं जा रहे नारी शक्ति अभियान को लेकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।



कोल्हुई(महराजगंज): कोल्हुई कस्बे में शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मिशन शक्ति नारी सुरक्षा सम्मान के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें कोल्हुई थाने  पुलिस टीम के साथ कस्बे की छात्राओं ने भाग लिया

जागरूकता अभियान के क्रम में पुलिस टीम के साथ छात्राओं ने कस्बे में भ्रमण कर नारी शक्ति , महिलाओं का सम्मान करने का नारा लगाया ,साथ ही" नारी दुर्गा है" नारी का सम्मान करो जैसे तख्तियां लेकर लोगों को महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच रखने नारी का सम्मान करने के बारे में लोगों को बताया गया ,साथ ही एसओ कोल्हुई ने डायल 1090 के बारे में भी जागरूक किया

छात्राओं के साथ महिला कांस्टेबल भी आगे आगे चल रही थी,हाथो में बैनर और तख्तियां लिए जब चौराहे पर पहुंची तो ये दृश्य देखते ही बन रहा था ,छात्राओं के बुलंद नारो से कस्बा गुंज उठा ,महिला कांस्टेबल ने नारी के आत्मरक्षा के बारे में भी छात्राओं को बताया साथ ही कहा कि नारी सम्मान से ही समाज और देश का विकास संभव है।महिलाओं और बालिकाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन के बारे में बताया कि किसी बी प्रकार की महिलाओं या बालिकाओं को समस्या होने पर निसंकोच होकर 1090 पर कॉल करे उन्हें तुरन्त सहायता उपलब्ध की जाएगी इस दौरान कोल्हुई एसओ रामसहाय चौहान के साथ कोल्हुई थाने की पुलिस टीम बालिकाओं के साथ कस्बे के लोग मौजूद रहे










संबंधित समाचार