हिंदी
लखनऊ: यूपी में अब अस्थाई और लकड़ी (Wood) की जगह पक्के पुल (Bridge) बनेंगे। इसके लिए यूपी लोक निर्माण विभाग (UP Public Works Department) ने प्रदेश भर में जद्दोजहद शुरू कर दी है।
प्रदेश भर के पुलों का सर्वे
डाइनामाइट न्यूज संवाददता के मुताबिक अस्थाई और लकड़ी की जगह पक्के पुल बनाने के लिए यूपी लोक निर्माण विभाग प्रदेश भर के पुलों का सर्वे करने में जुटा हुआ है। पूरे प्रदेश में जर्जर पुलों के स्थान पर नए पक्के पुल बनाए जाएंगे।
प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी का निर्देश
इसके लिए प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी (PWD) ने लकड़ी और अस्थाई पूलों के सर्वे का निर्देश दिया है। साथ ही मरम्मत वाले पुलों को दुरुस्त किया जाएगा। यूपी में अब तक 36 जर्जर पुलों की जगह नए पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार हुआ है।
Published : 21 September 2024, 11:21 AM IST
Topics : Dynamite News Lucknow PWD wood पक्के पुल पीडब्ल्यूडी यूपी सरकार लखनऊ