हिंदी
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी के फितारी गांव में 0.025 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर अवैध रूप से उगाई गई अफीम की फसल शनिवार को प्रशासन की ओर से नष्ट कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि जमीन के मालिक रणवीर सिंह के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक यदुवंशी ने बताया कि यह कार्रवाई मादक पदार्थ मुक्त देवभूमि मिशन के तहत की गई है।
Published : 24 June 2023, 7:00 PM IST
Topics : उत्तरकाशी उत्तराखंड नष्ट पुलिस फितारी गांव मामला दर्ज हेक्टेयर
No related posts found.