हिंदी
रायबरेली: जेल का नाम आते ही अक्सर लोगों का मन भयभीत हो जाता है और हो भी क्यों ना जेलों की पुरानी कहानियां हमेशा लोगों को डराती रही है। फिल्म में भी अक्सर जेल में दी जाने वाली यातनाओ को दिखाया जाता रहा है। क्या सच में जेल का जीवन यही होता है। इन सवालों के बीच रायबरेली के कारागार से एक ऐसी तस्वीर सामने आयी, जिसने इन सवालों का मतलब ही बदल डाला है।
बंदी रेडियो के नाम से किया आयोजन
रायबरेली जेल मे बंदियों को डाट मार या यातनाएं नहीं, बल्कि शिक्षा व रोजगार के गुड और बेहतर व सुरक्षित जीवन जीने की प्रेरणा दी जा रहीं है। इतना ही नहीं, बंदियों के मनोरंजन का भी जेल प्रशासन प्रबंध कर रखा है। जेल को सुधार गृह बनाने की और अग्रेषित जेल प्रशासन ने आज बंदियों के लिए बंदी रेडियो के नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
जेल अधीक्षक ने कार्यक्रम की दी जानकारी
जेल अधीक्षक अमन सिंह नें दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जेलर हिमांशु रौतेला व पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह समेत जेल प्रशासन मौजूद रहा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जेल अधीक्षक ने कहां बंदी रेडियो के तहत जेल में निरुधबंदियों का मनोरंजन किया जायेगा।
कार्यक्रम में बंदी जॉकी कैदियों की फरमाइश पर उन्हें भक्ति व फ़िल्मी गीत सुनायागें। समय समय पर जेल प्रशासन भी रेडियो जॉकी का काम करेगा। बंदी रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से जेल के डॉक्टर भी कैदियों से स्वास्थ्य संबंधित बातें व विचार करेंगे।
Published : 25 November 2024, 8:18 PM IST
Topics : Dynamite News DynamiteNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist news Raebareli District Jail raebareli jail raebareli news TrendingNews UPnews