फतेहपुर: 300 गोवंशों की जान संकट में, गंगा नदी के टापू में फंसे मवेशी

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में गंगा नदी की दो जलधाराओं के मध्य करीब 300 गोवंश फंस गए हैं। मामला चर्चाओं में बना हुआ है। पढ़िए डायनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 24 September 2024, 4:21 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: गंगा नदी की दो जलधाराओं के मध्य करीब 300 गोवंश फंस गए हैं। चारों तरफ से अपार जलराशि की वजह से वेजुबान सहमें हुए हैं। कहीं निकलने का रास्ता नहीं है। चिलचिलाती धूप और भूख से गोवंश व्याकुल है। गोवंश भले ही टापू में स्थिर हों लेकिन वे यहां सुरक्षित नहीं है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक पुलिस चौकी छिवलहा थाना हथगांव क्षेत्र के गांव नरौली जाफराबाद के समीप बेसहारा गौवंश गंगा नदी किनारे रेती पर थे। धीरे-धीरे गंगा नदी में जल का वाह बढ़ता गया। जिस स्थान पर गौवंश बैठे थे वह टापू बन गया।

जिम्मेदारों को अभी तक जानकारी नहीं 
रात के अंधेरे में गोवंश समझ नहीं पाये कि वे जलधारा में फंस गए। इतनी बड़ी घटना की जानकारी अभी तक जिम्मेदारों को नहीं है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को भी इसकी जानकारी नहीं हुई।

गोवंश आखिर आये कहां से?
यह बड़ा सवाल उठता है कि जब सभी बेसहारा गोवंश गोशाला में संरक्षित है तो इतनी बड़ी संख्या में गोवंश यहां कहां से आए। यह मामला चर्चाओं में बना हुआ है और सभी को उस पल का इंतजार है, जब ये गोवंश यहां से सुरक्षित निकल आ जाएं।

Published : 
  • 24 September 2024, 4:21 PM IST

Advertisement
Advertisement