हिंदी
नई दिल्ली: क़रीब सात साल बाद अब एक बार फिर लोक सभा में पिता-पुत्र की दो समाजवादी पीढ़ियाँ एक साथ संसद के गलियारों में दिख रही हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक़ सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को क़रीब चार बजे साथ-साथ नज़र आये।
अखिलेश को साथ में देख मुलायम सिंह काफ़ी खुश नजर आये। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव इन दिनों कुछ अस्वस्थ चल रहे हैं और वे आज व्हिल चेयर पर थे। इस दौरान सपा के राज्य सभा सांसद संजय सेठ भी साथ में थे।
संसद में इस दौरान मुलायम सिंह से विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने भी मुलाक़ात की। इन पुराने और अनुभवी नेताओं का कहना था कि पिता-पुत्र की एकता की इन तस्वीरों को देख सपा के ज़मीनी कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह का संचार होगा।
Published : 16 July 2019, 4:46 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Dimple Yadav mulayam singh Samajwadi Party uttar pradesh अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश मुलायम सिंह सपा