Clash on Eid in UP: ईद पर मेरठ में बड़ा बवाल, कई राउंड फायरिंग; कई घायल, जानिये पूरा अपडेट

यूपी के मेरठ में आज सोमवार को ईद के दिन दो पक्षों के बीच मारपीट की वारदात सामने आयी है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 31 March 2025, 1:03 PM IST
google-preferred

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में ईद के दिन माहौल तनावपूर्ण हो गया। सोमवार सुबह कस्बा सिवालखास में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में किसी बता को लेकर जमकर हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में कई राउंड फायरिंग भी हुई।

इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात को नियंत्रित किया। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस घटना के अलावा ईद की नमाज को लेकर ईदगाह पर जाने के लिए नमाजियों के साथ पुलिस की कई स्थानों पर झपड़ हुई। नमाजियों की भीड़ अधिक होने पर पुलिस ने ईदगाह के सभी रास्तों पर दंगा नियंत्रण वाहन लगाकर बंद कर दिए।

ईद के दो पक्षों में झड़प

गलियों के रास्ते से ईदगाह पर जाने वाले लोगों को रोकने पर पुलिस के साथ कई बार झड़प हुई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी होने पर सभी शांत हो गए। नमाज अदा होने पर सभी गाड़ियों को रास्ते से हटा दिया गया।
 

Published :  31 March 2025, 1:03 PM IST

Related News

Advertisement